पीएम को पत्र के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने धन्यवाद ज्ञापित किया

अयोध्या। केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों को लेकर प्रधानमंत्री को पत्र के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस सन्दर्भ में देवकाली मण्डल के बूथ संख्या 201 में पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया। अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि कोविड की विषम परिस्थिति में भारत एक उभरती हुई अर्थव्यवस्था के रुप में पूरी दुनिया के सामने आया है। देश आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से अग्रसर हुआ है। सरकार के प्रयासों की बदौलत कई लघु व कुटीर उद्योगो को संजीवनी मिली है। जिससे व्यापक पैमाने पर रोजगार सृजन की सम्भावनों को सम्बल मिला है। उन्होने कहा कि कोरोना काल गरीबों की जरुरतों को पूरा करना बड़ी चुनौती थी। सरकार ने योजनाबद्ध तरीके से इसको सफलतापूर्वक पूरा किया। निःशुल्क राशन के वितरण के साथ प्रवासी मजदूरों के रोजगार का भी खास ख्याल रखा गया। विकास की गति को भी सरकार ने धीमी नहीं होने दिया। उन्होने बताया कि स्वाभिमानी भारत, सक्षम भारत, समृद्धशाली भारत व स्वालम्बी भारत के निर्माण हेतु प्रधानमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। सरकार ने गरीब कल्याण के साथ अन्त्योदय से प्रेरित भ्रष्टाचार एवं अभाव मुक्त व्यवस्था, कतार मुक्त व्यवस्था से लक्ष्य, पथ व प्रण अन्त्योदयका मार्ग प्रशस्त किया है। प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या को विश्व की सबसे सुन्दर नगर बनाने का संकल्प हम सबको अभीभूत करने वाला है। इस अवसर पर अनुराग त्रिपाठी, आयुष पाण्डेय, अंकित दूबे मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *