पीजीआई क्षेत्र में मारपीट के दौरान युवक की मौत, चार हिरासत में
लखनऊ,(आरएनएस )। पीजीआई थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खेड़ा में गुरुवार शाम दो पक्षों के बीच गाली-गलौज को लेकर हुए विवाद के दौरान मारपीट में 26 वर्षीय युवक प्रवीण पुत्र रमाशंकर उर्फ राममिलन की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पीजीआई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल प्रवीण को उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्ष पड़ोसी हैं और उनके बीच पहले भी गाली-गलौज को लेकर विवाद और कहासुनी हो चुकी है। गुरुवार शाम भी किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें प्रवीण गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य संकलित किए हैं। पुलिस घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि घटना से जुड़े तथ्यों और घटनाक्रम की पुष्टि की जा सके।पुलिस के अनुसार पीड़ित पक्ष से प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। घटना के संबंध में चार व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था सामान्य है।

—————