पुरवा हवा तथा हल्की बादलों से लोगों को मिली गर्मी से कुछ राहत
अयोध्या।पिछले दो दिनों से भीषण गर्मी के चलते लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया था वहीं मंगलवार को पुरवा हवा चलने तथा आसमान में हल्के बादल छाए रहने के चलते लोगों ने गर्मी से राहत महसूस किया। बताते चलें रविवार सोमवार को लगभग 44 डिग्री तापमान हो गया था और चिलचिलाती धूप ने लोगों को बुरी तरह परेशान कर दिया था।हालात ऐसे थे कि सड़कों पर आवाजाही भी काफी कम हो गई थी।सोमवार को दिन में भी तेज धूप के कारण लोग घरों में ही रहने को मजबूर रहे।लेकिन पुरवा हवा के चलने के बाद और कुछ बदल होने से गर्मी से लोगों को कुछ राहत महसूस हुई। लेकिन मंगलवार को दोपहर में उमस भरी गर्मी दिखाई दिया। मौसम के संबंध में आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा के अनुसार, महीने के अंत तक पुरवा हवाओं का असर तापमान में कमी के रूप में दिखाई देगा, लेकिन तेज धूप के कारण गर्मी का प्रभाव बना रहेगा। मंगलवार दोपहर बाद हल्के बादल छाने की संभावना भी जताई है। लोगों को गर्मी से बचाव के लिए चिकित्सकों ने कुछ सलाह दिया कि इस समय अपने घरों से बाहर निकलते समय सिर और चेहरे को गमछे या कपड़े से ढकें।पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें।
डिहाइड्रेशन होने पर ओआरएस का सेवन करें। इसके साथ-साथ खाद्य पदार्थों में हरी सब्जियां और मौसमी फल आहार में शामिल करें। चिकित्सकों का मानना है कि गर्मी के दिनों में खासकर बासी भोजन का सेवन कतई ना करें कोल्ड ड्रिंक और जंक फूड के सेवन से बचे हैं बाहर के तथा खुले खाद्य पदार्थों को खाने से परहेज करें और कोशिश या भी रहे की धूप से आने के बाद तुरंत ठंडे पर पदार्थ का सेवन न करें और ना ही तुरंत एसी चलाएं।

