पुलिस ने नौ लोगों को शांति भंग की आशंका में किया चालान

अयोध्या।(अमित कुमार मणि त्रिपाठी संवाददाता बीकापुर)जिले के मवई पुलिस ने विभिन्न मामलों में नौ लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया।इस संबंध में वरिष्ठ उप निरीक्षक राम चेत यादव ने बताया कि ग्राम तकिया मजरे भटमऊ नरायनपुर में मोनू तथा अतहर को महिला के साथ विवाद करने की सूचना मिली इस पर उप निरीक्षक अशोक कुमार ने सिपाही जय सिंह यादव तथा दयानन्द यादव के साथ पहुंच कर दोनों को पकड़ लिया।दूसरा मामला तकिया के आजाद तथा भानीपुर के अशोक व पारसनाथ के बीच आपस मे किसी बात को लेकर विवाद होने की सूचना पर उपनिरीक्षक अशोक कुमार ने मौके पर पहुंच कर तीनों को पकड़ कर थाने ले आये।एसएसआई आरसी यादव ने बताया तीसरा मामला ग्राम बरौली में नाली तथा रास्ते को लेकर राम अभिलाख यादव तथा राकेश यादव व चेताराम यादव के बीच विवाद होने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को पकड़ कर थाने ले आयी।ग्राम बिहारा में शराब पीकर उत्पात मचाने के आरोप में सैदपुर चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार यादव ने मौके पर पहुंच कर सुरेश कुमार को पकड़ कर थाने भेज दिया।मवई के थाना प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि पकड़े गये सभी लोगों को शांति भंग की आशंका में धारा 151 के तहत चालान कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *