पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार एक के पैर में लगी गोली, हॉस्पिटल में भर्ती

ब्यूरो प्रमुख
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार एक के पैर में लगी गोली, हॉस्पिटल में भर्ती

जौनपुर,08 अक्टूबर।मछलीशहर कोतवाली थाना अंतर्गत लूट के मामले में आरोपी दो बदमाशों को शनिवार की देर रात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है।मुठभेड़ के दौरान एक के पैर में गोली लगने से घायल हो गया जबकि दूसरे को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया है।इनके पास से तमंचा व कारतूस बरामद किया है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस के अनुसार मछलीशहर थाना क्षेत्र के कौरहा के पास पुलिस टीम संदिग्ध लोगों की जांच कर रही थी। इसी बीच दो बदमाश बाइक से बरईपार की तरफ से आ रहे थे। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो दोनों भागने लगे। भागते समय बदमाशों ने फायरिग भी की एक गोली मछलीशहर थानाध्यक्ष के बुलेट प्रुफ जैकेट से लगी। पुलिस ने भी जबाबी फायरिग में अजय निषाद 34 वर्ष निवासी जोगियापुर कोतवाली जौनपुर के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर गया उसे गिफ्तार कर लिया गया। वहीं मौके से भाग रहे दूसरे बदमाश सलीम 30 वर्ष को भी दौड़ाकर पुलिस ने पकड़ लिया।
घटना के संबंध में रविवार को जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था पुलिस की संयुक्त टीम व क्राइम ब्रांच की टीम के द्वारा अपराधियों की चेकिंग किया जा रहा था इस दौरान कुछ संदिग्ध लोग दिखाई पड़े पुलिस उन्हें रोकने का प्रयास किया इस पर बदमाशों भागने का प्रयास किया बदमाशों ने पुलिस के ऊपर फायरिंग करनी शुरू कर दी बदमाशों की फायरिंग में थाना प्रभारी के बुलेट प्रूफ जैकेट में एक गोली लगी पुलिस की जवाबी कार्रवाई की तो एक बदमाश के पैर में गोली लगी घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया और उसका एक साथी भागने का प्रयास किया पुलिस ने भी दूसरे साथी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए बदमाश के पास थे एक तमंचा कारतूस हुआ मोबाइल बाइक बरामद किया है। पकड़े गए अभियुक्त अजय निषाद के खिलाफ 20 से अधिक गंभीर धारों में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज है दूसरे साथी सलीम के खिलाफ भी 18 से अधिक गंभीर धारा में मुकद्दर में दर्ज है। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया पुलिस अग्रिम कार्यवाही कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *