अयोध्या (जिला संवाददाता) सुरेंद्र कुमार।अयोध्या के नया घाट स्थित खंडेश्वरी मंदिर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी परम पूज्य साकेत वासी महंत भगवान दास खंडेश्वरी महाराज की 20वी पुण्यतिथि मंदिर का 41 वां वार्षिक उत्सव इस अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें अयोध्या के सभी साधु संत सम्मिलित हुए और साकेत वासी महंत भगवान दास खंडेश्वरी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और आए हुए सभी अयोध्या के संत महंत व श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया वही महंत दिलीप दास त्यागी ने बताया कि परम पूज्य साकेत वासी महंत दादा गुरु भगवानदास खंडेश्वरी महाराज 28 साल तक खड़े होकर साधना किया और विलक्षण संत थे जिन्होंने एक हठयोग की परंपरा अयोध्या में स्थापित की जो कभी सतयुग में महाराज मनु ने जो तपस्या किया था 23 हजार सालों तक नेैमीषारण गोमती जल में खड़े होकर के। वही साधना परम पूज्य खंडेश्वरी महाराज ने इस कलयुग में 28 साल तक खड़े होकर साधना की और उनकी तपस्या का परिणाम रहा कि जो राम वैदेही भगवान यहां विराजमान है सौ सवा सौ कमरे का आश्रम तपस्या का प्रभाव है और उनकी तपस्या का प्रतिफल है ऐसा विलक्षण संत ऐसा हट योगी संत ऐसा तपस्वी संत जो अयोध्या में एक आदर्श बन गए आज उन्हीं की पुण्यतिथि अयोध्या के संत महंतों ने उपस्थित होकर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया इस कार्यक्रम में वैदेही मंदिर के महंत राम प्रकाश दास, उत्तराधिकारी दिलीप दास त्यागी, कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह, किशोरी दास पुजारी, पुजारी राजेंद्र दास, हरीश दास, डॉक्टर देवेशाचार्य, विकास तिवारी समाजसेवी, व अयोध्या के संत महंत श्रद्धालु व राजनीतिक लोग और सभी सम्मानित लोग सम्मिलित हए।

