पूरे प्रदेश से घन घनाया प्रयोग परामर्श हेल्पलाईन का नम्बर

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। जे डी लखनऊ कार्यालय में मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी लखनऊ मण्डल डॉ0दिनेश कुमार के निर्देशन में स्थापित प्रयोग परामर्श हेल्पलाईन में पूरे प्रदेश के विभिन्न जनपदों से इण्टरमीडिएट विज्ञान वर्ग के छात्र छात्राओं के लगभग 88 कॉल अटेंड किये गए,
डॉ0 दिनेश ने बताया कि हेल्पलाईन का शुभारंभ जे डी लखनऊ सुरेन्द्र तिवारी द्वारा किया गया। ज्यादातर छात्र छात्राओं ने प्रैक्टिकल परीक्षा में अच्छे नम्बर कैसे लाएं ये लगभग तीनों विषयों के प्रैक्टिकल में पूछे गए। डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि लगातार फोन कॉल आते रहे,हेल्पलाइन में भौतिक विज्ञान के लिए डॉ अरविन्द वर्मा यथा जीव विज्ञान के लिए डॉ रेशमा सिंह ने तथा रसायन विज्ञान विज्ञान के विशेषज्ञ के रूप में मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार ने स्वयं जिम्मेदारी संभाली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *