पृथ्वी दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने बांधे परिंडे और की सामूहिक गतिविधियां
देश की उपासना ब्यूरो
*सेंट पॉल्स के विद्यार्थियों ने दिया पृथ्वी संरक्षण का संदेश*
*विद्यार्थियों ने बांधे परिंडे और की सामूहिक गतिविधियां*
राजस्थान:राजसमंद रिको एरिया स्थित सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष में पर्यावरण चेतना कार्यक्रम का आयोजन स्काउट एवं गाइड तथा कक्षा पांचवीं और पहली के विद्यार्थियों के संयुक्त तत्वाधान में किया गया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय व्यवस्थापक फादर बेसिल वसुनिया ने की और मुख्य अतिथि के रूप में रिटायर्ड सी.आई. ,सी.आई. डी वहाब खान उपस्थित रहे ।
विद्यालय प्राचार्य फादर जॉनी मैथ्यू ने बताया कि इस कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण संरक्षण की भावना को जागृत करना हैं। मुख्य अतिथि वहाब खान ने कहा कि पृथ्वी के संरक्षण से ही संपूर्ण जीव -जगत का अस्तित्व सुरक्षित हैं और पर्यावरण संरक्षण केवल किसी संस्था या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है ,वरन यह प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है।
कार्यक्रम की शुरुआत में कक्षा पांचवीं के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण की थीम पर संदेशप्रद कविता, लघु नाटिका ,मनमोहक नृत्य और श्लोगन प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों की इस भावपूर्ण प्रस्तुति ने सभी के मन -मस्तिष्क पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति एक गहरी छाप छोड़ दी ।
तत्पश्चात विद्यालय के स्काउट -गाइड एवं इको क्लब के विद्यार्थियों ने पेड़ों पर पक्षियों के लिए परिंडे बांध कर शपथ लिया कि वह पर्यावरण संरक्षण में जिम्मेदारी के साथ हर संभव प्रयास करेंगे, साथ ही विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण जागरूकता हेतु विभिन्न संदेशप्रद और आकर्षक पोस्टर पेड़ो पर बांधे।
वहीं कक्षा पहली के नन्हे विद्यार्थियों ने अनेक गतिविधियों से पानी बचाओ , बिजली बचाओ, प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण का संदेश देते हुए लघु नाटिका प्रस्तुत की।
विद्यालय व्यवस्थापक फादर बेसिल वसुनिया ने विद्यालय प्राचार्य , बच्चों और शिक्षकों के इस बेहतरीन प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में स्काउटर आशिफ मोहम्मद , शिक्षक राजेश पालीवाल,जस्टिन वर्गिस, चेतन पानेरी , शशांक सिंह ,शिक्षिका सूर्या हरि ,जिज्ञासा भट्ट, सीमा दीक्षित , अन्नू राठौड़ तथा अन्य सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों द्वारा विद्यालय परिसर में पौधारोपण व पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ हुआ।

