पेड़ की कटान कर रहे ठेकेदार व समर्थक वन विभाग टीम पर हुए हमलावर

मिल्कीपुर-अयोध्या। तहसील क्षेत्र में वन विभाग व पुलिस की मिलीभगत से दर्जनों प्रतिबंधित आम जामुन महुआ शीशम के पेड़ काटने का मामला प्रकाश में आया है।
बताते चलें कि थाना इनायतनगर व खंडासा क्षेत्र में ठेकेदारों द्वारा अलीपुर खजूरी रसौली थाना खंडासा की सेवक शुक्ल का पुरवा शुक्ल पुर धौराहरा  नऊवन पुरवा में हरियाली को नष्ट करते हुए प्रतिबंधित आम महुआ जामुन की हरे पेड़ों को काटा जा रहा है जहां एक तरफ सरकार वृक्षारोपण कर पर्यावरण को शुद्धता प्रदान कर रहा है वही सरेआम स्थानीय पुलिस वन विभाग की मिलीभगत से पेड़ों को काटा जा रहा है। क्षेत्र के अस्थाना पूरे रसौली गांव में ठेकेदार इसरार पुत्र वसीम उर्फ बकाउ निवासी अलीपुर खजूरी द्वारा बेशकीमती हरा आम का पेड़ काटा जा रहा था जिसकी शिकायत वन क्षेत्राधिकारी कुमारगंज से की गई थी सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी ने मौके पर टीम भेजकर ठेकेदार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर। कार्यवाही को कहा था जैसे ही टीम कटे हुए आम के पेड़ के पास रसौली पहुंची जहां लकड़ी लादने के लिए 2 पिकअप खड़ी थी टीम के पहुंचते ही ठेकेदार सहित व उसके सहयोगी टीम पर हमला और हो गए हाथापाई की गाली गलौज भी दिया। बीट प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि लकड़ी काटने की इलेक्ट्रॉनिक मशीन व लकड़ी को कब्जे में लेते हुए ठेकेदार इसरार पुत्र वसीम उर्फ बकाऊ के विरुद्ध थाना इनायतनगर पर मुकदमा पंजीकृत करा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *