पैथान प्रोग्रामिंग और एआई पर दी गई जानकारी

पैथान प्रोग्रामिंग और एआई पर दी गई जानकारी

जौनपुर,06 अप्रैल। यूपी के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के केंद्रीय प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ द्वारा सोमवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला सिफेर वेब प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से संपन्न हुई।
कार्यशाला में बी.टेक और बीसीए के प्रथम वर्ष से प्री-फाइनल वर्ष तक के छात्रों को पैथान प्रोग्रामिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसमें छात्रों को बेसिक से लेकर एडवांस लेवल तक के कॉन्सेप्ट समझाए गए, जिससे उनकी तकनीकी समझ मजबूत हो सके।
इसके अलावा, फाइनल ईयर के छात्रों के लिए “कैंपस टू कॉरपोरेट –कैरियर गाइडेंस” विषय पर विशेष सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र में छात्रों को इंडस्ट्री की अपेक्षाओं, इंटरव्यू तैयारी, स्किल डेवलपमेंट और कॉरपोरेट वर्ल्ड में सफल होने के तरीके बताए गए।
इस कार्यशाला में कंपनी की ओर से आए डॉ. इरफान खान, इंजी. सादीया अंजुम एवं इंजी. अवनीश कुमार ने प्रेरक व्याख्यान दिए।
कार्यशाला निदेशक प्रो. प्रदीप कुमार के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस दौरान प्रो. प्रदीप कुमार ने छात्रों को बताया कि आज के समय में पैथान और नई तकनीकों का ज्ञान करियर निर्माण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इस तरह की कार्यशालाएं छात्रों को उद्योग के लिए तैयार करने में अहम भूमिका निभाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *