प्रतिभाओं का प्रदर्शन करने के लिये छात्रों को किया प्रेरित

प्रतिभाओं का प्रदर्शन करने के लिये छात्रों को किया प्रेरित

एसडी मेमोरियल इंटर कॉलेज में हुआ विद्यार्थी प्रतिभा उत्सव के तहत कार्यक्रम
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। जनविकास महासभा एवं सोक्ट द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे विद्यार्थी प्रतिभा उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत आज एस डी मेमोरियल इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को उनकी प्रतिभा के प्रदर्शन के प्रति प्रेरित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए जनविकास महासभा के अध्यक्ष पंकज कुमार तिवारी ने विद्यार्थियों को बताया की वर्तमान समय में हम सभी को अपनी प्रतिभा के प्रति जागरूक रहना चाहिए, क्योंकि जो विद्यार्थी अपने टैलेंट के अनुरूप अपना करियर का चुनाव करते हैं उनके जीवन में सफल होने का प्रतिशत ज्यादा होता है। अतः विद्यार्थियों को चाहिए की पढ़ाई के साथ-साथ अपने अंदर के टैलेंट को भी आगे बढ़ाएं इसी क्रम में कार्यशाला में शामिल हुए बच्चों उनके अंदर की प्रतिभा को बताने के लिए प्रेरित किया गया जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़ के हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को पर्यावरण एवं जल संरक्षण तथा नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में जनविकास महासभा के महामंत्री अजय यादव सहित स्कूल प्रबंधक एस.एस.प्रसाद, प्रधानाचार्य प्रज्ञा मिश्रा, विशाल कनौजिया, सुमन कनौजिया, संतोष उपाध्याय आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *