प्रभारी निरीक्षक कैंट रेलवे स्टेशन ने चलाया सघन चेकिंग अभियान
(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।श्रावण मास की प्रथम सोमवार की पूर्व संध्या पर कैंट रेलवे स्टेशन पर प्रभारी निरीक्षक अनिल प्रकाश सिंह ने सुरक्षा कर्मियों के साथ चेकिंग अभियान चलाया।रविवार को उन्होंने श्रावण मास के प्रथम सोमवार के एक दिन पूर्व श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रभारी बम निरोधक दस्ता उपनिरीक्षक वीरेंद्र बहादुर सिंह की टीम, डॉग स्क्वॉड के साथ कैंट रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र, यात्री प्रतीक्षालय,केंटीन, प्रवेश तथा निकास द्वार के अलावा सभी प्लेटफॉर्मों के अलावा स्टेशन परिसर के बाहर रेलवे सर्कुलेटिंग एरिया पर पार्टी से निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने सुरक्षा कर्मियों के साथ इधर से गुजरने वाली सभी ट्रेनों के अंदर जाकर भी रेल यात्रियों के सामानों का भी निरीक्षण किया।साथ ही साथ स्टेशन परिसर के अंदर संदिग्ध व्यक्तियों एवं लावारिस वस्तुओं की जांच की गई।इस मौके पर उन्होंने रेल यात्रियों से अपील किया कि वे अपने सामान की निगरानी रखें, किसी भी अपरिचित व्यक्ति से खाने-पीने की वस्तु स्वीकार न करें तथा कोई संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु दिखाई देने पर तत्काल जीआरपी, आरपीएफ अथवा रेलवे हेल्पलाइन को सूचना दें।चेकिंग के दौरान प्रभारी निरीक्षक कैंट रेलवे स्टेशन अनिल प्रकाश सिंह ने बताया कि रेलवे परिसर में कानून-व्यवस्था भंग करने,अफवाह फैलाने या यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए श्रावण मास के दौरान यह विशेष जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।

