प्रेमिका के धोखे से आहत युवक ने फेसबुक लाइव पर काटा गला, हालत गंभीर

धोखा हमेशा विश्वास के साथ लिपटा रहता है, जहां विश्वास होगा, धोखा भी वहीं मिलेगा। कुछ ऐसा ही देखने को मिला पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में। यहां एक प्रेम प्रसंग की चर्चा सोशल मीडिया से लेकर आम लोगों के बीच खूब हो रही है। युवक प्रेमिका से धोखा मिलने के बाद सोशल मीडिया पर लाइव आकर प्रेमिका की बेवफाई का जिक्र करते हुए खुद का गला ग्लेंडर मशीन से काट लिया।

जानकारी के मुताबिक, युवक का क्षेत्र के एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जो कुछ दिन पहले हैदराबाद काम करने चला गया था। इसी बीच युवती के परिजनों ने उसकी शादी कही और तय कर दी। जिसकी भनक युवक को लगी तो प्रेमिका से संपर्क साधने की काफी कोशिश करने लगा। प्रेमिका से संपर्क नहीं होने से वह आहत हो गया।

नाराजगी में उसने सोशल मीडिया पर लाइव आकर ग्लेंडर मशीन से खुद का गला काट लिया। लाइव वीडियो पर गला काटने की घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। युवक के जानने वालों ने तत्काल उसके परिजनों को सूचना दी। अब वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में गला काटने से पहले युवक कह रहा है कि भाई नंबर डाल दिया हूं। सभी लोग देख लें। इसकी भी शादी नहीं होनी चाहिए। जैसे मेरी नहीं हुई है। सभी दोस्तों से रिक्वेस्ट करता हूं। अब किसी से मेरी मुलाकात नहीं होगी।

उसके बाद बगल में रखे ग्लेंडर मशीन उठा युवक ने खुद का गला काट लिया। इस संबंध में पुरंदरपुर थाना प्रभारी उमेश कुमार ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। सूचना पाकर परिजन हैदराबाद के लिए रवाना हो गए है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *