फायर सर्विस वीक के तहत महार्षि बाल्मीकि इंटरनेशनल हवाई अड्डा पर चला अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान

फायर सर्विस वीक के तहत महार्षि बाल्मीकि इंटरनेशनल हवाई अड्डा पर चला अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान

 

(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)

 

अयोध्या।फायर सर्विस वीक (14 अप्रैल से 20 अप्रैल) के उपलक्ष्य में गुरुवार को महार्षि बाल्मीकि इंटरनेशनल हवाई अड्डा पर अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान फायर स्टाफ द्वारा सभी कर्मचारियों को एयरसाइड तथा एयरपोर्ट परिसर में कहीं भी आग लगने की स्थिति में किए जाने वाले आवश्यक कार्यों के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया।इस अवसर पर ATC प्रकार, CO₂ प्रकार, वाटर प्रकार एवं क्लीन एजेंट फायर एक्सटिंग्विशर के उपयोग का प्रदर्शन किया गया, जिससे विभिन्न प्रकार की आग पर नियंत्रण पाने की विधि समझाई गई। इसके अतिरिक्त उन्नत रेस्क्यू उपकरण जैसे हाइड्रोलिक कटर, हाइड्रोलिक स्प्रेडर एवं पावर सॉ का उपयोग भी प्रदर्शित किया गया।कार्यक्रम के दौरान फायर स्टाफ द्वारा सभी उपस्थित कर्मचारियों को फायर सर्विस वीक के बैज भी लगाए गए, जिससे अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता को बढ़ावा मिला।इस अवसर पर कार्यवाहक विमान पत्तन निदेशक श्री अवधेश कुमार सिंह, श्री आर.बी.एस. कुशवाहा (इलेक्ट्रिकल इंचार्ज), श्री राजेश कुमार (सिविल इंचार्ज), श्री राजेश कुमार (सीएनएस इंचार्ज), श्री जयंतो नेओगी (टर्मिनल इंचार्ज) एवं श्री सुधीर यादव (फायर इंचार्ज) सहित सभी स्टाफ एवं हितधारक उपस्थित रहे।यह कार्यक्रम एयरपोर्ट कर्मियों एवं हितधारकों के बीच अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता, तत्परता एवं आपातकालीन स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को सुदृढ़ करने हेतु आयोजित किया

गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *