फिरोजाबाद में आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न
फिरोजाबाद। आगामी त्यौहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं संभ्रांत नागरिकों ने सहभागिता की।
बैठक के दौरान कानून व्यवस्था, आपसी भाईचारा, सामाजिक समरसता एवं त्यौहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। जिलाधिकारी महोदय एवं कप्तान साहब ने सभी नागरिकों से आपसी सौहार्द बनाए रखने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा वाहिनी गौ प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदूवादी पंडित हृदेश शर्मा अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में पहुंचे तथा समाजहित एवं जनसुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव प्रशासन के समक्ष रखे। उन्होंने कहा कि सभी त्यौहार प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं तथा सभी लोगों को मिल-जुलकर शांति एवं सद्भाव के साथ त्यौहार मनाना चाहिए।
हिंदूवादी पंडित हृदेश शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय युवा वाहिनी एवं राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर सदैव समाज में शांति, सेवा एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए कार्य करती रही है और आगे भी प्रशासन के साथ मिलकर जनहित में कार्य करती रहेगी।
बैठक में उपस्थित सभी धर्मगुरुओं एवं सामाजिक प्रतिनिधियों ने एक स्वर में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं समाज में सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम रखने का संकल्प लिया।
हिंदूवादी पंडित हृदेश शर्मा
राष्ट्रीय अध्यक्ष, गौ प्रकोष्ठ
राष्ट्रीय युवा वाहिनी एवं राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर

