फिल्म प्रेम कीटाणु का मजेदार ट्रेलर जारी, प्यार में पापड़ बेलते दिखे वीर पहाड़िया
अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स (2025) में गंभीर किरदार निभाने के बाद, वीर पहाड़िया अपनी अगली फिल्म प्रेम कीटाणु के जरिए दर्शकों को हंसाने आ रहे हैं। अपूर्व सिंह कार्की द्वारा निर्देशित यह एक कॉमेडी-ड्रामा है, जिसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में वीर मुख्य किरदार निभा रहे हैं, और उनके साथ आफिया सैयद नजर आई हैं जो इस फिल्म से बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही हैं। अपारशक्ति खुराना भी महत्वपूर्ण किरदार में शामिल हैं।
प्रेम कीटाणु का ट्रेलर रोमांस, दोस्ती, कॉमेडी और युवा प्रेम की भावनात्मक उलझनों से भरपूर है।
फिल्म में वीर कॉलेज छात्र विशाल का किरदार निभा रहे हैं, जो सुहानी (आसिफा) से प्यार करने लगता है। कहानी में मोड़ तब आता है, जब रणजीत (अपारशक्ति) भी उसे रिझाने की कोशिश करता है।
यहीं से एक मजेदार लव ट्रायएंगल की कहानी शुरू होती है, जो फिल्म देखने के लिए दर्शकों को मजबूर करेगी। फिल्म 2 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
फिल्म का बैकड्रॉप कॉलेज का है, इसलिए ट्रेलर में कैंपस, दोस्तों के साथ मस्ती और युवाओं के बीच होने वाली नोकझोंक को प्रमुखता दी गई है। कहानी में रोमांस के साथ दोस्ती को भी महत्वपूर्ण जगह दी गई है। ट्रेलर देखकर ऐसा लगता है कि फिल्म पहले प्यार के उस दौर को दिखाने की कोशिश करती है, जब छोटी-सी बात भी बड़ी लगती है और दोस्तों के बीच होने वाली बहस जल्दी ही मजाक में बदल जाती है। राकेश बेदी और निखिल विजय भी फिल्म का हिस्सा हैं। दोनों कलाकारों के किरदार कहानी में कॉमिक परिस्थितियां पैदा करते नजर आते हैं। ट्रेलर में इनकी मौजूदगी मुख्य कहानी के बीच हल्के-फुल्के पलों को जोड़ती है।
प्रेम कीटाणुÓ के ट्रेलर में कहानी के साथ संगीत को भी अहम जगह दी गई है। रोमांटिक और भावुक पलों के बीच गाने सुनाई देते हैं। फिल्म का संगीत पुराने दौर की हिंदी रोमांटिक फिल्मों की याद दिलाने की कोशिश करता है। इसके अलावा ट्रेलर की रंगीन विजुअल स्टाइल और कॉलेज के माहौल को भी कहानी के युवा टोन के साथ जोड़ा गया है। फिल्म की कहानी में प्यार के साथ दिल टूटने का पहलू भी शामिल है। यानी शुरुआत में दिखाई देने वाली दोस्ती और मस्ती आगे चलकर रिश्तों के बदलने और भावनात्मक टकराव में बदलती है।
‘प्रेम कीटाणुÓ का निर्देशन अपूर्व सिंह कार्की ने किया है। फिल्म को गौरव वर्मा ने अवानिका फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। ट्रेलर के आधार पर फिल्म का फोकस गंभीर प्रेम कहानी के बजाय युवाओं के बीच रिश्तों, दोस्ती और रोमांस को मनोरंजन के अंदाज में पेश करने पर है। फिल्म में वीर पहाड़िया और अपारशक्ति खुराना की जोड़ी के बीच की केमिस्ट्री कहानी का अहम हिस्सा नजर आती है। दोनों के किरदार एक ही लड़की के प्यार में पड़ने के बाद किस तरह अपनी दोस्ती और रिश्ते को संभालते हैं, यह फिल्म की कहानी में आगे देखने को मिलेगा।
‘प्रेम कीटाणुÓ 2 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का मुकाबला उस दौरान रिलीज होने वाली अन्य फिल्मों से होगा। फिलहाल ट्रेलर ने फिल्म की कहानी को कॉलेज रोमांस, दोस्ती और कॉमेडी के इर्द-गिर्द रखा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि बड़े पर्दे पर यह फॉर्मूला दर्शकों के साथ कितना जुड़ पाता है।
००

