फीनिक्स इलेवन और हाईकोर्ट क्रिकेट टीम की जीत

फीनिक्स इलेवन और हाईकोर्ट क्रिकेट टीम की जीत

केएस स्पोर्ट्स 30 प्लस कलर ड्रेस टी-20 प्रतियोगिता

प्रयागराज। केएस स्पोर्ट्स 30 प्लस कलर ड्रेस टी-20 प्रतियोगिता के लीग मुकाबलों में फीनिक्स इलेवन और हाईकोर्ट क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुकाबले जीतकर पूरे अंक प्राप्त किये।

चक हरिहर वन झूंसी मैदान पर शनिवार से शुरू हुई प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में फीनिक्स इलेवन ने 20 ओवर में सात विकेट पर 187 रन (निशांत 51, विपिन कुमार यादव 25, अभिषेक गुप्ता 15, मलय प्रसाद 15, अंकित गुप्ता 11, आयुष तिवारी व अनुराग ने दो-दो, आलोक झा, संजय और यश यादव ने एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में थंडर स्ट्राइकर्स की टीम 18.1 ओवर में 106 रन (आयुष तिवारी 30, आलोक झा 26, कमल 15, विपिन कुमार यादव व धीरज मिश्रा तीन-तीन, निशांत एक विकेट) पर सिमटी। विपिन कुमार यादव ने गेंदबाजी में हैट्रिक बनाई।

दूसरे मैच में ऑपरेटिंग राइजिंग स्टार्स ने 20 ओवर में 112 रन (राम शाक्य 30, अमित कुमार 28, मोहम्मद आदिल 15, रागेश सिंह ने 10 रन, कामेश द्विवेदी तीन, अमन व सैफ अहमद दो-दो तथा मोहम्मद अहमद व ए. तिवारी ने एक-एक विकेट) बनाए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए हाईकोर्ट क्रिकेट टीम ने 16.3 ओवर में चार विकेट पर 115 रन (आशीष सिंह 39, जुनैद 23, कामेश द्विवेदी 18, निलेश तिवारी 17, महेंद्र गुप्ता दो तथा अरुण सिंह व रागेश सिंह एक-एक विकेट) बना लिए। पूर्व पार्षद अशोक यादव ने प्रतियोगिता का उद्घाटन कि

या।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *