बद्रीनाथ से चार धाम यात्रा पर निकले युवा भक्त का सम्मान

आर. एल. पाण्डेय
लखनऊ. बद्रीनाथ धाम से चार धाम यात्रा पर साइकिल से निकले कुबेर भगवान के पुजारी सोमेश पवार का हनुमत कृपा पत्रिका परिवार व हनुमत कृपा मीडिया यूट्यूब चैनल की टीम ने माला पहनाकर अंग वस्त्र व हनुमान सेतु मंदिर का प्रसाद देकर सम्मानित किया. पत्रिका परिवार के भक्तजनों ने चिन्मय मिशन से जुड़े पूज्य ब्रह्मचारी कौशिक चैतन्य को माला पहनाकर हनुमत कृपा पत्रिका भेंट की.बीते एक अक्टूबर को बद्रीनाथ धाम से द्वारिका, जगन्नाथ पुरी, रामेश्वरम् व केदारनाथ तक करीब आठ हजार किमी. की साइकिल से तीर्थयात्रा करने निकले युवा भक्त सोमेश पवार के लखनऊ पहुंचने पर महानगर स्थित चिन्मय मिशन कार्यालय में हनुमत कृपा पत्रिका परिवार द्वारा स्वागत सम्मान किया गया. सतोपंथ कन्याकुमारी अमृतयात्रा पर निकले बद्रीनाथ धाम में कुबेर भगवान के पुजारी सोमेश पवार का कहना है कि श्री आदिगुरु शंकराचार्य जी की प्रेरणा से अखण्ड भारत को एक सूत्र में बाँधने के उद्देश्य से साइकिल से शुरू की गयी तीर्थ यात्रा में सतोपंथ सरोवर के दिव्य जल को चारो धाम ले जाकर कन्या कुमारी के विशाल समुद्र में प्रवाहित कर दिया जाएगा. हनुमत कृपा मीडिया यूट्यूब चैनल को दिए साक्षात्कार में युवा भक्त सोमेश का कहना है कि सनातन धर्म व भारतीय संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए जन जागरण अभियान बहुत जरूरी है. देश की एकता और अखण्डता सर्वोपरि है.साइकिल से तीन महीने की तीर्थ यात्रा पर निकले बद्रीनाथ धाम के भक्त सोमेश पवार का स्वागत करने वालों में सर्वश्री रमेश मेहता व उनकी पत्नी, हनुमत कृपा पत्रिका के संपादक नरेश दीक्षित, हनुमत कृपा मीडिया यूट्यूब चैनल के संपादक पं. अनुराग मिश्र, हनुमान सेतु मंदिर के पुजारी श्याम पाण्डेय, हनुमान भक्त प्रमोद शुक्ल, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अरविन्द पाण्डेय व रमेश शर्मा आदि भक्त प्रमुख रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *