बाबा साहब डॉ. बी.आर.अंबेडकर जी की 135 वीं जयंती के अवसर पर पीजीडीएवी कॉलेज में विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन। निबंध लेखन के लिए स्टाफ एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ राजेश कुमार को किया गया सम्मानित

बाबा साहब डॉ. बी.आर.अंबेडकर जी की 135 वीं जयंती के अवसर पर पीजीडीएवी कॉलेज में विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन।
निबंध लेखन के लिए स्टाफ एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ राजेश कुमार को किया गया सम्मानित
देश की उपासना ब्यूरो पी अस्थाना
नई दिल्ली।
भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के शुभ अवसर पर दिल्ली विश्वविद्यालय के पी.जी.डी.ए.वी. कॉलेज प्रातः द्वारा एक बाबा साहब के साहित्य की प्रदर्शनी, निबंध लेखन प्रतियोगिता एवं “राष्ट्र निर्माण में अंबेडकर के विचार और विकसित भारत 2047 का मार्ग”विषय पर प्रत्येक वर्ष की भांति “बाबा साहब भीमराव अंबेडकर स्मृति व्याख्यानमाला” के अंतर्गत व्याख्यान का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं बाबा साहब की चित्र पर माल्यार्पण के साथ गरिमामय वातावरण में हुई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दरविंदर कुमार ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारत के सर्वोच्च न्यायालय के ए.ओ.आर.डॉ. एस.एस.हूडा और पूर्व आई.आर.एस.सहायक आयुक्त श्री राम आधार उपस्थित रहें।अपने संबोधन में मुख्य अतिथियों ने डॉ. अंबेडकर के विचारों की समकालीन प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनके साहित्य और दर्शन को आत्मसात करने का आह्वान किया। प्राचार्य प्रो. दरविंदर कुमार ने शिक्षा के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो’ का आह्वाहन किया। मुख्य वक्ता श्री राम आधार ने संविधान की प्रस्तावना का हवाला देते हुए एकता और समता की अवधारणा पर बल दिया। डॉ. एस.एस. हूडा ने जाति रहित समाज की आवश्यकता पर विचार किया। प्रो. मनोज कुमार कैन ने डॉ. अंबेडकर के सामाजिक न्याय, समानता और संवैधानिक मूल्यों पर आधारित विचारों की विस्तृत व्याख्या की।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. रामवीर ने आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए ऐसे आयोजनों की उपयोगिता का विवेचन किया।कार्यक्रम का सुंदर संचालन अंग्रेजी विभाग की प्राध्यापिका डॉ.अनुभूति मिश्रा और डॉ. रेशमा तबस्सुम द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया। इस अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्राध्यापकों,विद्यार्थियों एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थी इबरिश ताबिश,ज्योति सेठ,काजल यादव और गैर शैक्षणिक विभाग के अंकुर और सौरव शाक्य ने पुरस्कार प्राप्त किए।प्राध्यापक प्रो. मनोज कुमार कैन और स्टाफ एसोसिएशन के अध्यक्ष ने डॉ राजेश कुमार को भी निबंध लेखन के लिए सम्मानित किया गया।
अंत में वाणिज्य विभाग के प्रोफेसर राकेश कुमार ने सभी का धन्यवाद करते हुए बताया कि बाबा साहब पर केंद्रित इस व्याख्यानमाला ने 13 साल पूर्ण कर लिए हैं। उन्होंने बताया पूर्व में अर्जुन राम मेघवाल,असिम अरूण,विवेक कुमार,नरेंद्र जाधव,सोनकर शास्त्री, श्यौराज सिंह बेचैन,जैसे गणमान्य व्यक्तियों के व्याख्यान आयोजित किए जा चुके हैं।यह आयोजन डॉ.अंबेडकर के विचारों को समझने और समाज में उनके संदेश को प्रसारित करने की दिशा में अत्यंत महत्त्वपूर्ण रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *