बिजली विभाग : मुख्यमंत्री के आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए विजली विभाग के कर्मचारी

 

मुख्यमंत्री के गृह जनपद का हाल विजली विभाग के कमर्चारी कर रहे बेहाल

 

छताई ।। खजनी क्षेत्र के धुवहा में पिछले सात दिनों से बिजली का हाल बेहाल है उपभोक्ताओं में आक्रोश ब्याप्त । हम आपको बताते चले कि पिछले एक सप्ताह से लगभग धुवहा की जो बिजली व्यवस्था बिल्कुल उड़न खटोला है । क्यो की वहाँ के कर्मचारी नवाब बन गए है । वह मुख्यमंत्री के आदेशों को ठेंगा दिखा रही हैं । क्यो की वहाँ के जो विजली विभाग के कर्मचारी हैं वो अपने आप को कर्मचारी नही बल्कि खुद विजली विभाग के मंत्री हो गए है । वहाँ की जो समस्या है पिछले कई दिनों से वोल्टेज लो हाई लगातार हो रही जिससे कई इन्वर्टर जल गए और आग तक लग गई मोटर जल गए बल्ब फ्यूज हो गए। जिसकी शिकायत पावर हाउस के नम्बर 9453047861 पर कई बार लोगो ने की लेकिन वहाँ के कर्मचारियों को जु तक नही रेंगी । लोगों ने फोन कर इसकी सूचना दी पर कोई भी कार्यवाही नही की गई ।और अभी तक वहीँ हाल है । इससे ये साफ जाहिर होता हैं कि बिजली विभाग घोर लापरवाही कर रही हैं। उन्हें केवल तनख्वाह से मतलब है काम से नही । उसी समस्या को लेकर उपभोक्ताओं के आक्रोश ब्याप्त हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *