बिरौली झाम में भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना पांचवें दिन भी रहा जारी

बिरौली झाम में भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना पांचवें दिन भी रहा जारी
मिल्कीपुर-अयोध्या। मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत कुमारगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिरौलीझाम गांव में पुरानी आबादी की जमीन पर मंजू देवी के लगे लोहे के गेट को उपजिलाधिकारी द्वारा जबरन गिराए जाने के मामले में चल रहा भारतीय किसान यूनियन भानू गुट का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा ।धरने को संबोधित करते हुए भानू गुट के प्रदेश महासचिव रमेश तिवारी ने कहा कि बिरौली झाम प्रकरण में एसडीएम द्वारा की गई कार्यवाही नियम विरुद्ध है आबादी की भूमि की सुनवाई केवल सिविल न्यायालय ही कर सकता है । किसी प्रभावशाली व्यक्ति के दबाव में आकर किसी गरीब आदमी का इस तरह शोषण अधिकारियों को शोभा नहीं देता है । जिसका दंड कानून अवश्य देगा उन्होंने कहां कि यह किसानों का धरना है यह तब तक नहीं रुकेगा जब तक कोई अधिकारी निष्पक्ष निर्णय नहीं कर देता है । इस धरने में शामिल होने के लिए उन्होंने जिले में चल रहे सभी किसान संगठनों से शामिल होने की अपील की है । बिरौलीझाम गांव मे अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है अब तक धरने में किसी भी अधिकारी ने पहुंच कर हाल-चाल नहीं लिया है इससे किसान पदाधिकारियो मे आक्रोश बढ़ रहा है ।

मुख्यमंत्री से मिले बीकापुर विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान
-बिजली कटौती व रोस्टिंग से हो रही परेशानी का उठाया मुद्दा
-रामनगर धौरहरा में पंपिंग स्टेशन के लिए जताया आभार, 20 सड़कों व ओवरब्रिज की रखी मांग
अयोध्या। बीकापुर विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों पर चर्चा की। रामनगर धौरहरा में करीब 17 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे पंपिंग स्टेशन/डी-वाटरिंग पंप के लिए धनराशि देने पर क्षेत्रवासियों की ओर से आभार जताया। विधायक ने कहा कि पंपिंग स्टेशन बनने से किसानों की हजारों बीघा जमीन को जलभराव से बचाने में मदद मिलेगी। विधायक ने मुख्यमंत्री राहत कोष से गरीब और असहाय परिवारों के इलाज के लिए अब तक करीब 10 करोड़ रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराने पर भी आभार जताया। उन्होंने क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बहाल कराने और अनावश्यक रोस्टिंग से उत्पन्न समस्याओं का मुद्दा भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। डॉ. चौहान ने बीकापुर विधानसभा क्षेत्र की 20 सड़कों और ओवरब्रिज के निर्माण की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। इनमें बीबियापुर संपर्क मार्ग, ढेमवा घाट से एनएच-27 होते हुए नौवां कुआं मार्ग, नौवां कुआं से छतिरवा-पारा-कैल-भदरसा मार्ग, सुचितागंज से सत्तीचौरा पुलिस चौकी तक मार्ग और रूसिया माफी-भदरसा के मध्य तमसा नदी पर दीर्घसेतु का निर्माण शामिल है। इसके अलावा झामदूबे पुरवा से दक्षिणपारा-सारंगापुर होते हुए सरैया ड्योढ़ी-बड़ागांव मार्ग, छोटा मिछौड़ा-कलवारन का पुरवा, गुन्धौर-बिचली का पुरवा, तोरोमाफी-वसुुदेवपुर, बनकट-दुबौली, जलालपुर कुचेरा-चंदीकापुर नगहरा, रजौरा-उमरपुर, खजुरहट-धर्मगंज से महावा, प्रयागराज मार्ग-दूबे का पुरवा, मसौधा-सुचित्तिगंज से सिडहिर नहर पुलिया, अबनपुर सरोहा-बनके गांव-विल्हरघाट से उसरहवा, पलिया गोवा-मिर्जापुर-निमौली से नैपुरा माइनर तथा सतना-कोदैला संपर्क मार्ग के निर्माण की मांग रखी। विधायक के अनुसार मुख्यमंत्री ने सभी कार्यों को कराने का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, बिजली और जलभराव से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *