बिहार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे अयोध्या, किया दर्शन पूजन

अयोध्या।(सरवन कुमार नगर संवाददाता अयोध्या)
बिहार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी अयोध्या पहुँचे।अयोध्या आकर उन्होंने  दर्शन पूजन पूजन किया।अयोध्या में सीतारमण कुंज भवन का शिलान्यास किया।मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी व सीएम योगी ने राम मंदिर की जो परिकल्पना की थी उस कल्पना को भी देखने आया था। बिहार अब बदल चुका है। देश के अग्रणी राज्यों में से एक बिहार राज्य है। बिहार में सड़क बिजली पानी व अन्य सुविधाएं आम जनता तक पहुंचाई जा रही है। एक एक गांव में विकास की किरण पहुंचाई जा रही है।बिहार और उत्तर प्रदेश दोनों मिलकर देश को श्रेष्ठ बनाने में लगे हुए हैं। जो प्रभु श्रीराम के भक्तों पर गोली चलवाते थे अब वही राम की पूजा कर रहे हैं।उत्तर प्रदेश के विकास योजनाओं का अध्ययन करने अयोध्या सम्राट चौधरी ने कहा कि शौचालय निर्माण, स्कूल का कायाकल्प व सुविधाएं इन विकास कार्य को लेकर अध्ययन किया। उत्तर प्रदेश की विशेषता को लेकर बिहार जाएंगे।बिहार और उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक हैं। बोली एक है।समझने वाले भी दोनों एक हैं।यूपी बिहार की मानसिकता भी एक है। दोनों राज्यों का सम्पूर्ण विकास हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *