उमेंद्र सिंह प्राथमिक के व चंद्रप्रकाश मिश्रा पूर्व माध्यमिक के चुने गए अध्यक्ष।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ व पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद जौनपुर के ब्लाक ईकाई महराजगंज का चुनाव जनपदीय अध्यक्ष द्वय अमित सिंह व सुशील उपाध्याय की उपस्थिति में चुनाव पर्यवेक्षक जनपदीय संगठन मंत्री अश्विनी कुमार सिंह व चुनाव अधिकारी मनीष सिंह सोमवंशी, संतोष सिंह बघेल,शैलेश चतुर्वेदी के देख रेख में सम्पन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से उमेंद्र सिंह को प्राथमिक शिक्षक संघ महराजगंज ब्लाक इकाई का अध्यक्ष व मानकचंद यादव ब्लाक मंत्री चुने गए। साथ ही सजंय कुमार सिंह सरंक्षक चुने गए तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार सिंह, संयुक्त मंत्री पद पर हेमन्त कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष पद पर सुनील, उपाध्यक्ष पद पर वीरेंद्र मिश्र, विजय बहादुर यादव, नागेंद्र मिश्र व रागिनी। संगठन मंत्री पद पर क्षत्रधारी सिंह, सुभाष चंद्र, प्रचार मंत्री पद पर राहुल सरोज तथा मीडिया प्रभारी पद पर शशि गुप्ता का चयन हुआ।
इसके साथ ही पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ब्लाक इकाई महराजगंज से सर्वसम्मति से यदुवंशी तिवारी सरंक्षक, चंद्रप्रकाश मिश्रा अध्यक्ष, श्रीकांत विश्वकर्मा मंत्री, दलसिंगार सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, व राजेश कुमार तथा रश्मि त्रिपाठी उपाध्यक्ष एंव अवनीश कुमार सिंह संयुक्त मंत्री, पंचम राम बिंद कोषाध्यक्ष तथा विजय मौर्य का चयन मीडिया प्रभारी पद पर हुआ।
इस अवसर पर जनपदीय अध्यक्ष अमित सिंह ने भारी संख्या में उपस्थित शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि संघर्ष के इस दौर में हमें एकजुट होकर एक श्वर में लड़ाई लड़ने की जरूरत है। और हमें पूर्ण विश्वास है कि महराजगंज के ऊर्जावान क्रांतिकारी साथी इसमें हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते हुए संघर्ष को व संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जनपदीय अध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज की नवनिर्वाचित कार्यसमिति के कार्यों के आधार पर भविष्य में महराजगंज के समस्त शिक्षकों के विश्वास को जीतते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगे।
नवनिर्वाचित ब्लाक अध्यक्ष उमेंद्र सिंह व चंद्रप्रकाश मिश्र ने संयुक्त रूप से बीआरसी महराजगंज प्रांगण में ब्लाक शिक्षक कार्यसमिति के गठन में उपस्थित भारी संख्या में शिक्षक/शिक्षिकाओं व जनपदीय इकाई का आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि मैं आप सभी को पूर्ण रूप से आश्वस्त करता हूँ कि नवनिर्वाचित शाहगंज कार्यसमिति पूरी निष्ठा ईमानदारी से शिक्षक हितों की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहेगा।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त ब्लाक अध्यक्ष अखिलेश सिंह, जनपदीय संयुक्त मंत्री शैलेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह “टोनी” मांडलिक मंत्री सजंय सिंह, मांडलिक उपाध्यक्ष डॉ संतोष तिवारी, सुधांशु दूबे, सहित भारी संख्या में शिक्षक/शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन आदर्श प्रधानाध्यापक केशव प्रसाद सिंह ने किया।

