जौनपुर जनपद की 9 विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ले लिया गुरुवार की सुबह
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम की मशीनों द्वारा सुबह 8:00 बजे से मतगणना का कार्य प्रारंभ हुआ । सबसे पहले बैलेट पेपरों की गिनती की गई उद्भ्रांत ईवीएम मशीनों से गणना का कार्य प्रारंभ हुआ। शुरुआती दौर में रुझानों को लेकर काफी गहमागहमी रही जैसे-जैसे शाम होती गई और मतों की गणना समाप्त होती रही वैसे इससे लोगों के दिलों की धड़कन भी तेज होती रही हर कोई जनपद की सदर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी गिरीश चंद्र यादव के परिणाम के बारे में जानने को लेकर उत्सुक रहे तो वही जनपद की हॉट सीट में मल्हनी को लेकर भी लोग काफी उत्सुक दिखे। विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में भले ही प्रचंड बहुमत के साथ दोबारा सत्ता हासिल करने में सफल हुई मगर जनपद में पार्टी को करारा झटका लगा है।भाजपा के दो विधायक जिनपर योगी सरकार ने भरोसा जताते हुए दुबारा चुनाव मैदान में उतारा था वो हार गए हैं। वही राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव को कड़ी मेहनत के बाद फिर जीत का ताज उनके सिर सजा है। वही मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के सीट में जबरदस्त इजाफा हुआ है जबकि बहुजन समाज पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया है।जिले की सबसे हॉट सीट मानी जाने वाले मल्हनी विधानसभा में सपा के पूर्व विधायक लकी यादव दोबारा जीत का परचम लहराया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जनता दल यूनाइटेड के प्रत्याशी पूर्व सांसद धनंजय सिंह को करीब 16 हजार मतों से शिकस्त दी। लकी यादव को कुल 94677 मत मिले जबकि धनंजय सिंह को 78711 वोट प्राप्त हुए। बसपा के शैलेन्द्र यादव को 23552 मत हासिल हुए। भाजपा के केपी सिंह 18057 वोट पाकर चौथे स्थान पर रहें।बात करे जफराबाद विधानसभा में सपा की सहयोगी सुभासपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय 5458 वोट से विजयी हुए। उन्हें कुल 89494 मत प्राप्त हुए जबकि निवर्तमान भाजपा विधायक डा0 एचपी सिंह को 84036 वोट मिले। बसपा के संतोष मिश्र को 35069 मत हासिल हुए। मुंगराबादशाहपुर में सपा के पंकज पटेल को 5230 वोट से जीत मिली। उन्हें कुल 92048 मत मिले जबकि मुख्य प्रतिद्वंद्वी भाजपा के अजय शंकर दूबे 86818 वोट प्राप्त हुए। बसपा के दिनेश कुमार शुक्ला को 32507 मत मिले। शाहगंज विधानसभा में भाजपा गठबंधन निषाद पार्टी के रमेश सिंह 7848 मतों से विजयी हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पूर्व मंत्री सपा विधायक शैलेन्द्र यादव ललई को 7848 मतों से शिकस्त दिया। केराकत विधानसभा में समाजवादी के उम्मीदवार पूर्व सांसद तूफानी सरोज ने भाजपा विधायक दिनेश चौधरी को करीब 6 हजार मतों से हजराया। मडिय़ाहूं विधानसभा में भाजपा सहयोगी अपना दल के डॉ आरके पटेल ने मुंगरा बादशाहपुर की पूर्व बसपा विधायक वर्तमान में सपा के सुषमा पटेल को पराजित किया। मछलीशहर विधानसभा में सपा उम्मीदवार डॉ0 रागिनी सोनकर ने भाजपा के मेहीलाल गौतम को शिकस्त दिया।सदर विधानसभा में पूर्व मंत्री गिरीश चंद्र यादव अपनी सीट बचाने में सफल रहे। कड़े मुकाबले में उन्होंने समाजवादी पार्टी के अरशद खान को पराजित किया।गिरीश चंद यादव को 22वें राउंड में कुल 90475 वोट मिले हैं जबकि समाजवादी पार्टी के अरशद खान को 85558 वोट मिले हैं। 4917 वोट से गिरीश यादव ने चुनाव जीता गए।
वही बसपा के सलीम खान तीसरे तथा कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक नदीम जावेद चौथे स्थान पर रहे। बदलापुर विधानसभा में भी भाजपा प्रत्यशी रमेश चंद्र मिश्रा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के ओम प्रकाश दुबे बाबा को शिकस्त देते हुए फिर जीत का परचम लहराया। गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को चार, सपा को चार तथा भाजपा गठबंधन अपना दल को एक सीट हासिल हुई थी।वही इस बार दो बीजेपी एक गठबंधन अपना दल एस एक निषाद राज पार्टी 5 सीटों पर समाजवादी पार्टी ने अपना कब्जा जमाया है।

