बुढवा मंगल पर्व के पावन अवसर पर जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र द्वारा शक्ति पीठ मन्दिर अजोसी महावीर धाम में दर्शन और पूजन किया गया

जौनपुर 05 अगस्त, 2025 (सू0वि0)- बुढवा मंगल पर्व के पावन अवसर पर जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र के द्वारा शक्ति पीठ मन्दिर अजोसी महावीर धाम में दर्शन और पूजा अर्चन की गयी। जिलाधिकारी के द्वारा धाम के एतिहासिकता के बारें में जानकारी प्राप्त की, उपस्थित लोगो ने मन्दिर की एतिहासिकता पौराणिकता के बारे में बताते हुए कहा कि यहां सच्चे मन से मांगी गयी मन्नत अवश्य पूरा होती है।
इस दौरान जिलाधिकारी के द्वारा मन्दिर में श्रद्वालुआें हेतु सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी भी प्राप्त की। उन्होने श्रद्वालुओं को प्रसाद के रूप में फल वितरित किया।
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल जिलाअध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ अमित सिंह, प्रदीप सिंह सहित अन्य श्रद्वालुगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *