ब्यूरो प्रमुख
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
पुलिस अधीक्षक ने साप्ताहिक परेड लिया सलामी किया निरीक्षण दिय आवश्यक निर्देश
जौनपुर जिले में कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने के उद्देश्य से पुलिस व्यवस्था में फेरबदल किया जाता है साथ ही साथ पुलिस पुलिस अधीक्षक द्वारा समय-समय पर पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए कितनी सक्रिय है इसका भी निरीक्षण किया जाता है इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक डाॅ0 अजय पाल शर्मा, द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर शुक्रवार को परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया, तत्पश्चात् जवानों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवायी गयी। परेड के उपरान्त विभिन्न शाखाओं शस्त्रागार, जीपी स्टोर, पुलिस अस्पताल, कैन्टीन, मेस, यातायात कार्यालय, डायल-112 इत्यादि का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक आदेश निर्देश दिए गए। आदेश कक्ष में कर्मचारियों का ओ.आर. किया गया तथा अभिलेखों का अवलोकन कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

