भव्य पीडीए जन पंचायत चौपाल का हुआ आयोजन
(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)
अयोध्या।समाजवादी पार्टी की पार्षद ज्ञानमती पासवान एवं ओपी पासवान द्वारा अपने पूज्य माता-पिता जी मूर्ति का अनावरण एवं भव्य पीडीए जन पंचायत चौपाल का आयोजन संपन्न हुआ।इस मौके पर मुख्य अतिथि सांसद अवधेश प्रसाद,रागिनी सोनकर विधायक मछलीशहर व पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने किया।समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प के साथ समाजवादी पार्टी की पार्षद ज्ञानमती पासवान एवं ओपी पासवान द्वारा अपने पूज्य माता-पिता की मूर्ति का अनावरण एवं भव्य पीडीए जन पंचायत चौपाल का आयोजन पुरुषोत्तम नगर वार्ड में किया गया,कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव व संचालन महासचिव हामिद जाफर मीसम ने किया।कार्यक्रम मे
मुख्य अतिथि सांसद अवधेश प्रसाद, रागिनी सोनकर विधायक ( मछलीशहर),व पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन व विशिष्ठ अतिथि महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर,जानकी पाल, पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा थी ,इस मौके पर मुख्य अतिथि रागिनी सोनकर ने कहा कि आज की भाजपा सरकार आधी आबादी को उसका हक नहीं देना चाहती इसलिए वो जनता को गुमराह कर रही है आज गैस के दाम आसमान छू रहे हैं।प्रीपेड मीटर लगाकर जनता पर एक और बोझ लादने का काम ये सरकार कर रही है।उन्होंने कहा कि अगर अच्छी शिक्षा, महिलाओं को पेंशन व युवा रोजगार चाहते हैं तो समाजवादी पार्टी की सरकार में ही ये मुमकिन है क्युकी समाजवादी पार्टी ने जो कहा वो करके दिखाया है, पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ने कहा कि अयोध्या के किसानों की जमीन सरकार ने जबरन लेकर अपने उद्योगपति को सौप दी।आज दलितों पर जब उत्पीड़न होता है तो बाबा के बुलडोजर में तेल खत्म हो जाता है शहनवा में कोरी समाज की बिटिया का बलात्कार करके हत्या कर दी जाती है, अयोध्या में ब्राह्मण समाज की बिटिया की हत्या हुई नाका में मुस्लिम समाज की बिटिया की हत्या हुई उनके हत्यारों के घरों पर बाबा का बुलडोजर क्यू नहीं चलता, 2027 में सर्व समाज इसका जवाब श्री अखिलेश यादव जी की सरकार बना कर देगा महानगर प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट नहीं बताया।इस मौके पर प्रदेश सचिव राम अचल यादव, महानगर उपाध्यक्ष चंद्र यादव, लीलावती कुशवाहा, हाज़ी फिरोज़ खान गब्बर कई पदाधिकारी तथा अन्य लोग मौजूद रहे।

