भाजपा समूचे उत्तर प्रदेश में अपने छह संगठन क्षेत्रों से जन विश्वास यात्राएं निकालेगी

अयोध्या। नागरिकों के बीच सरकार का रिपोर्ट कार्ड ले जाकर उनका भरोसा हासिल करने और जनता के विश्वास का रंग गाढ़ा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी रविवार से  समूचे उत्तर प्रदेश में अपने छह संगठन क्षेत्रों से जन विश्वास यात्राएं निकालेगी। सभी विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरने वाली इन यात्राओं के जरिए सांस्कृतिक विरासत की महत्ता उकेरने के साथ राष्ट्रवाद का संदेश भी जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। साथ ही हिंदुत्व के मुद्दों को और धार देने के लिए एजेंडें में शामिल धार्मिक स्थानों का चयन भी यात्राओं के रोड मैप में किया गया है। ऋषि मुनियों और क्रांतिकारियों की धरा से यात्रा निकाल कर राष्ट्रभक्ति के तापमान को बढ़ाए रखने का काम किया जाएगा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत पार्टी के दिग्गज नेता इन यात्राओं का शुभारंभ करेंगे। यात्राओं की शुरुआत जनसभा से होगी। इन यात्राओं के जरिये प्रदेश के सभी हिस्सों और विधान सभा क्षेत्रों के लोगों तक पहुंचने की कोशिश होगी। यात्राओं के जरिये संगठन के कामकाज और पार्टी के संभावित उम्मीदवारों का दमखम भी परखा जाएगा। यात्राओं के लिए स्थानों का चयन भी सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के एजेंडा को ध्यान में रखकर किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने रविवार को सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि पहली जन विश्वास यात्रा महाराजा सुहेलदेव राजभर और रामायण मेला के प्रणेता डा. राममनोहर लोहिया की जन्मस्थली अंबेडकरनगर से शुरू होगी जिसका शुभारंभ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। यात्रा शुभारंभ सभा में प्रदेश चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर भी उपस्थित रहेंगे। यात्रा अंबडेकर नगर से अयोध्या, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, बाराबंकी होते हुए लखनऊ के काकोरी क्षेत्र में समाप्त होगी। पत्रकार वार्ता के  दौरान उन्होंने कहा कि ये विश्वास का संकट कांग्रेस, कम्युनिस्टों ने पैदा किया है. हमारा संकल्प है प्राण जाए पर वचन न जाए. उन्होंने बताया कि लोग कहते थे, जनसंघ वाले आते हैं तो 370 हटाने की बात करते हैं, हमने धारा 370 चुटकी बजाकर खत्म किया. वहीं, अब अयोध्या में मंदिर बन रहा हैं, मैं मानता हूं कोर्ट का फैसला है, पर ईश्वर को यही मंजूर था कि बीजेपी सरकार के वक्त रहते मंदिर बने, हमारा संकल्प था कि पुराने मंदिर वापस खड़े हों। जोकि ऐसा हो भी रहा है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर में जीर्णोद्धार का अगर किसी ने काम किया तो मोदी जी ने किया है. साथ ही बाबा विश्वनाथ काशी में मंदिर देखकर आपकी छाती चौड़ी हो जाएगी। यह यात्रा  महबूबगंज से गोसाईगंज  विधानसभा में प्रवेश करेगी उसके बाद गोसाईगंज से तारुन  में सभा को विधि एवं न्याय मंत्री वृजेश पाठक संबोधित करेंगे, उसके बाद रामपुर भगन  में यात्रा का स्वागत  कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा  यात्रा मिल्कीपुर विधानसभा के इनायतनगर में सभा होगी । मिल्कीपुर बाजार में स्वागत के पश्चात  यात्रा अमानीगंज बाजार पहुंचेगी उसके बाद डाक बंगला  रुदौली पर सभा होगी उसके बाद  लोहिया पुल से सहादत गंज चौराहे पर यात्रा के पहुंचने पर भव्य स्वागत होगा उसके बाद यह यात्रा महानगर में भ्रमण करेगी । जन विश्वास यात्रा अयोध्या में रात्रि विश्राम करेंगी उसके बाद 21 तारीख को समूह की अयोध्या विधानसभा का भ्रमण कर गोंडा की तरफ से प्रस्थान करेगी। यात्रा के संयोजक जिला उपाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह डिम्पल ने बताया कि यात्रा को लेकर पूरे जनपद के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *