भारत की जनगणना 2027 हेतु मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य हेतु प्रगणक एवं पर्यवेक्षक के तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे चरण में जनपद के 8 केंद्रों पर प्रारंभ हुआ।

भारत की जनगणना 2027 हेतु मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य हेतु प्रगणक एवं पर्यवेक्षक के तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे चरण में जनपद के 8 केंद्रों पर प्रारंभ हुआ।
तहसील सदर में टी0 डी0 बालिका इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा दीप प्रज्वलन कर एवं प्रशिक्षुओं को जनगणना के राष्ट्रीय महत्व के बारे में संबोधित करते हुए प्रशिक्षण की शुरुआत की। अपर जिलाधिकारी(वि. रा.)/जिला जनगणना अधिकारी परमानंद झा द्वारा तहसील मडियाहूं के स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया एवं जनगणना के महत्व से अवगत कराया गया।
जनपद में दिनांक 16 अप्रैल 2026 से 06 मई 2026 तक कुल 216 बैचों में 10,000 से अधिक गणनाकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश में 22 मई से 20 जून तक जनगणना के इस प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की जानी है। इससे पूर्व दिनांक 07 मई से 21 मई तक स्व गणना करने की सुविधा उपलब्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *