भारत सरकार ने जारी कर दिया है देश में अलर्ट, सेना अब जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार है: देश की सेना पर भरोसा रखें :फर्जी खबरों से रहे सावधान

भारत सरकार ने जारी कर दिया है देश में अलर्ट, सेना अब जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार है: देश की सेना पर भरोसा रखें :फर्जी खबरों से रहे सावधान

पाकिस्तान ने 7/8 मई की रात ड्रोन/मिसाइलों से अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़, नल, फलोदी, उत्तरलाई, भुज सहित उत्तरी/पश्चिमी भारत में सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश की। भारत के एकीकृत काउंटर UAS ग्रिड और एयर डिफेंस सिस्टम ने इन हमलों को बेअसर कर दिया।

इसके जवाब में आज सुबह भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में कई स्थानों पर एयर डिफेंस रडार और सिस्टम को निशाना बनाया। लाहौर में एयर डिफेंस सिस्टम को निष्क्रिय कर दिया गया है।

इधर, पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, उरी, पुंछ, मेंढर और राजौरी सेक्टरों में मोर्टार और भारी तोपों का इस्तेमाल करते हुए नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी बढ़ा दी है। इसमें अब तक 3 महिलाओं और 5 बच्चों समेत 16निर्दोष लोगों की जान चली गई है।
भारत की जाबाज सेना अब बदले की कार्यवाही कर रही है ।आप सभी देश वासियों से अनुरोध है कि आप देश और देश की सेना का साथ दे फर्जी खबरों से सावधान रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *