भुक्तभोगी चीफ अभियंता नलकूप पूर्व ने सीएम पोर्टल पर की शिकायत

अयोध्या।(डा.अजय तिवारी जिला संवाददाता अयोध्या ) मुख्य अभियंता नलकूप पूर्व ने अधीक्षण अभियंता नलकूप मंडल अयोध्या के कार्यालय पर कब्जा करने की शिकायत मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर की गई है।सूत्र के मुताबिक भुक्तभोगी एफसीआई उप्र के राज्य सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य रहे शैलेंद्र रावत ने शिकायत में कहा है कि यह कार्यवाही उसी दिन 28 फरवरी 22 को की गई जब अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार सेवानिवृत्त हुए। रावत का आरोप है कि सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता ऐसी हरकत अपनी हनक दिखाने के लिए किए हैं।जबकि 1965 से ही हनुमानगढ़ी सिविल लाइन अयोध्या के समीप मंडलीय कार्यालय कार्यरत है।उनके मुताबिक आरोप है कि कब्जा किए जाने से रमना कालोनी में जनप्रतिनिधियों के आवागमन में असुविधा होगी।शैलेंद्र रावत ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *