मंत्री ने किया पूर्व विधायक स्वर्गीय सूर्यभान सिंह की प्रतिमा का अनावरण ब्यूरो चीफ आलोक श्रीवास्तव
सुल्तानपुर ब्यूरो चीफ आलोक श्रीवास्तव- पूर्व विधायक स्वर्गीय सूर्यभान सिंह की पुण्यतिथि पर कुड़वार के हरिहर प्रसाद महाविद्यालय भदहरा पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री आशीष पटेल एवं परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह। जयसिंहपुर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय,जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह,ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने दिवंगत विधायक की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण,अर्पित किए गए श्रद्धा सुमन।

