जौनपुर नगर कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी निकहत फातमा पुत्री स्वर्गीय अख्तर हुसैन निवासी शेख मोहम्मद थाना कोतवाली ने बुधवार को कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि उनका सगा भांजा अमलदार हुसैन पुत्र नूर मोहम्मद जो उनके साथ रहता है वह कुछ मंदबुद्धि का है जो दिनांक 2 जनवरी मंगलवार से दिन में करीब 11:00 बजे से गायब है लेकिन अभी तक घर नहीं लौटा है तमाम रिश्तेदारों के तलाश करवाया लेकिन उसका पता नहीं चला है ऐसी स्थिति में कोतवाली पुलिस से निवेदन है कि बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश करवाने में मदद करें जिससे प्रार्थनीय को अनावश्यक रूप से भागदौड़ न करनी पड़े।इसके लिये प्रार्थनीय पुलिस की हमेशा आभारी रहेगी।

