मंहगू पुरवा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का एडीएम ने किया निरीक्षण

मंहगू पुरवा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का एडीएम ने किया निरीक्षण

 

(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)

 

अयोध्या।रूदौली तहसील क्षेत्र के ग्राम मंहगू पुरवा में संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।बृहस्पतिवार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अमित भट्ट ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया।इस दौरान उन्होंने बाढ़ चौकी, राहत शिविर तथा संबंधित विभागों द्वारा की गई तैयारियों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान राजस्व, स्वास्थ्य, पशुपालन एवं अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा आयोजित आपदा बचाव एवं राहत शिविर में ग्रामीणों को बाढ़ के समय बरती जाने वाली सावधानियों तथा उपलब्ध कराई जाने वाली राहत सुविधाओं की जानकारी दी गई।

एडीएम ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बाढ़ की किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें तथा राहत एवं बचाव सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने ग्रामीणों से भी सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की।इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित

रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *