मन्दिर में भव्य भण्डारे का आयोजन किया गया
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
बीकेटी, लखनऊ।नव वर्ष के उपलक्ष्य पर बड़ी ही धूमधाम से कठवारा क्षेत्र में खाटू श्याम मंदिर में नव वर्ष को मनाया गया और साथ ही मन्दिर परिसर पर भव्य भण्डांरे का आयोजन किया गया है। मन्दिर पुजारी ने बताया कि इस नववर्ष पर श्याम बाबा के भक्तों की हजारों की संख्या में भीड़ रही और सुबह से शाम तक भण्डांरे का भी प्रसाद वितरण हुआ।ट्रस्ट अध्यक्ष अखिलेश सिंह कोषाध्यक्ष यशपाल सिंह चौहान महामंत्री प्रमोद कुमार बंसल भंडारे के मुख्य आयोजन कर्ता राज बहादुर ऊर्फ पिंटू यादव दब्बू गुप्ता महेंद्र यादव शिवम सिंह रणजीत सिंह मन्दिर पुजारी दीपक दुुबे उपस्थित रहे।

