-ममता चैरिटेबल का नेत्र जॉच, चश्मा एवं कम्बल वितरण महाअभियान 17 को ऐशबाग में होगा
-ममता चैरिटेबल ट्रस्ट का निःशुल्क कम्बल वितरण अभियान 17 जनवरी को ऐशबाग में-
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ. कड़कड़ाती ठं डमें गरीबों व असहायों को ठंड से बचाने की मुहिम ममता चैरिटेबल ट्रस्ट पिछले कई वर्षों से चला रही है। इसी कड़ी में सत्रह जनवरी को ऐशबाग लकड़ी मण्डी में एक महा अभियान के तहत निःशुल्क कम्बल वितरण प्रातः दस बजे से किया जायेगा। इसके साथ ही विशषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नेत्रों की जॉच की जायेगी और निःशुल्क चश्मा वितरण भी किया जायेगा। ममता चैरिटेबल के मुख्य ट्रस्टी और भाजपा अवध प्रांत के उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा ने बताया कि उनका कम्बल विरतण अभियान गरीबों को भीषण ठंड में थोड़ी राहत तो देता है। बढ़ती भीड़ को देखते हुये और आसानी से कम्बल प्राप्त करने के लिये प्रातः नौ बजे लाभार्थी अपना टोकन ले ले और अपना आधार कार्ड साथ ले कर आयें।

