महिला कांस्टेबल नीलू शर्मा ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर अयोध्या पुलिस एवं उत्तर प्रदेश पुलिस का बढ़ाया मान

अयोध्या (जिला संवाददाता) सुरेंद्र कुमार।अयोध्या पुलिस की महिला कांस्टेबल नीलू शर्मा ने टॉप गन शूटिंग एकेडमी हरियाणा में आयोजित 14, 15 जनवरी को ऑल इंडिया ओपन शूंटिंग प्रतियोगिता में इंडिविजुअल में गोल्ड मेडल एवं स्टेट से टीम में सिल्वर मेडल प्राप्त कर अयोध्या पुलिस एवं उत्तर प्रदेश पुलिस का मान बढ़ाया है, इस टीम का प्रतिनिधि कर रहे शूटिंग कोच सनी वर्मा ने बताया की नीलू शर्मा ने सर्वाधिक अंक अर्जित कर अयोध्या पुलिस को मेडल दिलाया इस सफलता से खुश होकर एसएसपी/डीआईजी मुनिराज जी एवं एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर जी ने अपने हाथों से नीलू शर्मा को मेडल पहनाया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *