नेवढ़िया(जौनपुर)नेवढ़िया थाना से महज 400 मीटर दूर नेवढ़िया बाजार स्थित शीतला धाम में सोमवार सुबह लगभग नौ बजे एक महिला दर्शन करने आई थी महिला के गले से सोने का चैन उड़ाते समय रंगे हाथ एक महिला पकड़ी गई,महिला की धाम परिसर में मौजूद लोगों ने पहले जमकर दैहिक समीक्षा किया उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया।वही पुलिस महिला को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।
जानकारी के अनुसार,शीतला धाम नेवढ़िया में सोमवार सुबह वाराणसी जिला के तरसड़ा(कठिराव)गाँव की दुर्गावती देवी आधा दर्जन महिलाओं के साथ दर्शन करने आई थी दर्शन के लिए महिलाएं जब कपाट के अंदर पहुची तो एक महिला ने दुर्गावती के गले से सोने के चैन को खिंच लिया।चैन खीचते ही साथ कि महिलाओं ने महिला को पकड़ लिया और जोर जोर से चिल्लाने लगी देखते देखते सैकड़ो लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।मौजूद लोगों ने पहले चोर महिला का जमकर दैहिक समीक्षा किया उसके बाद धाम में पहले से तैनात पुलिसकर्मी को सौप दिया।वही एक दसक से हर वर्ष दर्शनार्थियों के गले से चैन उड़ाकर स्नेचर गायब होने में सफल हो जाते थे,ऐसा पहली बार हुआ है कि चोर पकड़ा गया है जिससे स्थानीय लोग आक्रोशित थे।वही पुलिस थाने लाकर पुलिस ने महिला से कड़ाई से पूछताछ किया तो महिला ने अपना नाम रेखा देवी निवासी हिरावनपुर थाना सिंधौरा जनपद वाराणसी के रूप में बताया है।इस संबंध में थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप ने बताया कि पीड़ित महिला कोई कार्यवाही नही चाहती है और ना ही महिला ने कोई लिखित तहरीर दिया है उसके बाद भी कार्यवाही करते हुए आरोपी महिला का 151 में चालान कर दिया गया।

