माल क्षेत्र में दबंगो का बोलबाला दलितों को खुले आम दबंग जान से मारने की करते है कोशिश

 

तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस प्रशासन चुप्पी साधे

माल थाना का प्रशासन बड़ी घटना की राह देख रहे थाना प्रभारी
आर एल पाण्डेय
लखनऊ। माल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम फुलतारा निवासी रामलाल पुत्र अर्जुन व उनके साथी पूर्व प्रधान गंगाराम मलिहाबाद से घर वापस आ रहे थे करीब शाम के 5:30 पुरानी रंजिश मानते हुए धर्मेंद्र पुत्र रामगोपाल विवेक दीक्षित पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम पतौना बब्लू पुत्र रामनरेश निवासी रघुनाथपुर वर्तमान प्रधान पुत्र ललित यादव पुत्र बाराती दबंग लोगो ने हमारी मोटरसाइकिल पतौना त्रीव मोड़ के पास जबरजस्ती रुकवाई और जाति सूचक गाली देते रहे माँ बहन की गाली देते हुए बोले कि जान से मार डालो सालो को जो होगा हम सब देख लेंगे पार्थी गंगाराम व उसके साथी ने शोर गुल करना शुरू कर दिया जब कुछ लोगो को आते देख गंगाराम व उसके साथी ने वंहा से भाग निकले पार्थी का कहना है कि अगर भागते नही तो जान से मार देते माल थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि हमारी जान माल को खतरा है पीड़ित ने बताया अभी तक कोई माल थाने से जांच के लिए कोई भी प्रशासन नही आया है क्या माल थाना प्रभारी बड़ी घटना का अंजाम होने की राह देख रहे है पीड़ित ने कहा कि जब जान से मार दिए जाएंगे तभी माल थाने की पुलिस एक दलित का पंचनमा करने पहुचेगी साहब बचा लो नही तो मेरी जान माल का खतरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *