मा० न्यायालय जौनपुर, कारागार मुख्यालय लखनऊ एवं जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. के निर्देशानुसार जिला कारागार जौनपुर में 15 जून, 2026 से 21 जून, 2026 तक साप्ताहिक योग शिविर का आयोजन किया गया।

मा० न्यायालय जौनपुर, कारागार मुख्यालय लखनऊ एवं जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. के निर्देशानुसार जिला कारागार जौनपुर में 15 जून, 2026 से 21 जून, 2026 तक साप्ताहिक योग शिविर का आयोजन किया गया।

21 जून, 2026 को शिविर के अन्तिम दिवस एवं 12वें “अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कारागार में प्रातः समय 06ः30 बजे से 08ः00 बजे तक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें योगाचार्य वैद्यराज हरिदास व योग प्रशिक्षक डा० ध्रुवराज योगाचार्य द्वारा कारागार के अधिकारियो/कर्मचारियों एवं पुरूष बन्दियों को व योग प्रशिक्षिका श्रीमती मधुबाला जी द्वारा महिला बन्दियों को विभिन्न प्रकार के योगासन व प्राणायाम करवाये गये। साथ ही बन्दियों को योग के माध्यम से नैतिक एवं आध्यात्मिक विकास का महत्व भी बताया गया।

उक्त अवसर पर सुरेश बहादुर सिंह कारापाल/प्र० अधीक्षक, सुभाष चन्द्र पाण्डेय उप कारापाल/प्र० कारापाल, नन्द किशोर उप कारापाल, पंकज कुमार द्विवेदी, खलीक अहमद प्रधान सहायक, वेद प्रकाश त्रिपाठी लेखाकार, प्रदीप कुमार अस्थाना शिक्षाध्यापक सहित कारागार के अन्य कर्मचारियों द्वारा भी योग कार्यक्रम में भाग लिया गया।

 

प्रभारी जेल अधीक्षक द्वारा आगन्तुक अतिथियों को धन्यवाद देते हुये कार्यक्रम को समाप्त कराया गया।

 

———–

 

जौनपुर 22 जून, 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-02

 

मा0 मंत्री नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग, उत्तर प्रदेश तथा जनपद जौनपुर के प्रभारी मंत्री श्री ए.के. शर्मा जी के निर्देशों के क्रम में चयनित विकास खंड रामपुर की ग्राम पंचायत पट्टीकीरत राय स्थित अटल आवासीय परिसर (वनवासी बस्ती) में रात्रि जन चौपाल का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मा0 विधायक मड़ियाहूं डॉ. आर.के. पटेल, ब्लॉक प्रमुख श्री राहुल सिंह, जिलाध्यक्ष डा0 अजय सिंह, पूर्व गृह राज्य मंत्री श्री कृपा शंकर सिंह, पूर्व विधायक श्रीमती सुषमा पटेल, जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. तथा मुख्य विकास अधिकारी श्री ध्रुव खाड़िया द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री श्री ए.के. शर्मा जी वर्चुअल माध्यम से जुड़े तथा उपस्थित ग्रामीणों एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन पात्र व्यक्तियों के पास आवास नहीं है, उन्हें आवास योजना से लाभान्वित किया जाए। साथ ही पात्र लोगों के राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड तथा विभिन्न पेंशन योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सहित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे तथा गांव को पेयजल, सड़क एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से पूर्ण रूप से आच्छादित किया जाए।

इस दौरान मा0 प्रभारी मंत्री जी ने कहा कि वनवासी परिवारों की सेवा करने का अवसर प्राप्त होना सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि पूर्व निर्धारित अन्य कार्यक्रमों में व्यस्तता के कारण उनका व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना संभव नहीं हो सका, किंतु भविष्य में वह स्वयं गांव का भ्रमण एवं निरीक्षण करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनके आगमन से पूर्व सभी लंबित एवं अवशेष कार्य पूर्ण कर लिए जाएं।

प्रभारी मंत्री जी के संबोधन के उपरांत विधायक मड़ियाहूं डॉ. आर.के. पटेल ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि सभी लोग एकत्र होकर यह जानने एवं परखने के लिए उपस्थित हुए हैं कि शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं धरातल पर किस प्रकार क्रियान्वित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत पट्टीकीरत राय में भ्रमण के दौरान यह स्पष्ट रूप से देखने को मिला कि माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि गांव में आवास, शौचालय, आयुष्मान कार्ड, पेंशन तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया है, जिससे ग्रामीणों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आया है।

रात्रि चौपाल कार्यक्रम में पूर्व गृहराज्य मंत्री जी ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जी के संवेदनशीलता का परिणाम है कि अतिंम पायदान के व्यक्ति के जीवन को सवारने का कार्य किया जा रहा है जिसके क्रम मे इस बनवास बस्ती में रात्रि चौपाल का आयोजन करके उन्हे शासन से संचालित सभी योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। ,

पूर्व विधायक श्रीमती सुषमा पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं, किसानों, युवाओं एवं गरीब परिवारों को सशक्त बनाया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे शासन द्वारा संचालित योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाएं तथा अपने आसपास के पात्र लोगों को भी योजनाओं से जोड़ने में सहयोग करें।

 

जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रात्रि चौपाल का उद्देश्य शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना तथा बनवासी समाज के लोगो की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।

 

मा0 जनप्रतिनिधिगणों के द्वारा स्टालों का अवलोकन किया गया और शासन से संचालित योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी। मा0 जनप्रतिनिधिगणों के द्वारा पौधरोपड़ करते हुए वातावरण संतुलन का संदेश दिया गया।

मा0 जनप्रतिनिधिगणो के द्वारा सी0एम0युवा उद्यमी विकास योजना के तहत अखिलेश कुमार और पिन्टु कुमार को ई्र रिक्शा वितरित किया गया। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत रंजना वनवासी, पूजा, सीमा, रवि, अरविन्द पारो, सीता ,बीर बहादुर, सीमा को श्रम कार्ड, सीता सुषमा, उर्मिला, मीरा को अन्तयोदय कार्ड, कवित, सविता,मल्लन देवी को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योगना, मुन्ना को पीएम सुर्यघर योजना सहित अन्य को विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये।

ग्राम पंचायत पट्टीकीरत राय में कुल 3078 की जनसंख्या निवास करती है, जिसमें 1498 पुरुष एवं 1580 महिलाएं शामिल हैं। पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 149 तथा मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 45 आवास स्वीकृत एवं निर्मित किए गए हैं। ग्राम पंचायत में 120 शौचालयों का निर्माण कराया गया है। पेंशन योजनाओं के अंतर्गत 227 वृद्धावस्था पेंशन, 62 निराश्रित महिला पेंशन तथा 28 दिव्यांग पेंशन लाभार्थी हैं। मनरेगा के अंतर्गत 206 जॉब कार्ड धारक, 987 आयुष्मान कार्ड धारक तथा 89 अंत्योदय एवं 520 पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारक लाभान्वित हो रहे हैं। ग्राम पंचायत में 78 इंडिया मार्क हैंडपम्प संचालित हैं तथा 19 स्वयं सहायता समूह सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

अटल आवासीय परिसर (वनवासी बस्ती) में कुल 69 लोगों की आबादी निवास करती है। यहां मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 19 आवास, 09 शौचालय तथा 03 पेंशन लाभार्थी हैं। बस्ती में 23 जॉब कार्ड धारक, 15 आयुष्मान कार्ड धारक परिवार, 11 अंत्योदय एवं 07 पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारक परिवार लाभान्वित हो रहे हैं। पेयजल सुविधा हेतु 04 इंडिया मार्क हैंडपम्प संचालित हैं तथा 01 स्वयं सहायता समूह कार्यरत है।

जिलाधिकारी ने मा0 मंत्री जी को आश्वस्त कराया है कि जितने भी योजना से लाभ से अभिसिंचित करने से रह गया है शीघ्र ही अवशेष को भी योजनाओ से लाभान्वित करा दिया जाएगा। उन्होने सभी अधिकारियों के कार्यो की प्रशंषा करते हुए उनके कार्यो की सराहना भी की ।

मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा विकास खंड रामपुर के आईएसओ प्रमाणीकरण हेतु बधाई दी गई एवं सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।

 

इस अवसर पर जिला मंत्री स्कन्द पटेल, के0पी0 मिश्रा0, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, खंड विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

————-

जौनपुर 22 जून, 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-03

 

12 वर्ष से अधिक अवधि से लम्बित दीवानी वाद से सम्बंधित भूमि विवाद/ प्रकरण निस्तरित

 

तहसीलदार बदलापुर ने अवगत कराया है कि तहसील बदलापुर अवस्थित राजस्व ग्राम पहितियापुर में जटाशंकर पुत्र राम मूरत व दयाशंकर पुत्र रामसूरत तथा शेषनाथ व भवनाथ पुत्रगण राम शिरोमणि के बीच पुश्तैनी भूमि को लेकर विगत दशकों से विवाद चला रहा था। पक्ष द्वारा सिविल न्यायालय में इस हेतु पूर्व में वाद योजित किया गया था। इस भूमि पर मकान आदि का निर्माण पक्ष नहीं कर पा रहे थे।

जिलाधिकारी महोदय के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर प्रकरण का निस्तारन कराए जाने का अनुरोध किया गया। सर द्वारा राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर पक्षों में सामंजस्य बैठाकर निस्तारन कराने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त निर्देश के अनुपालन में उपजिलाधिकारी महोदया के आदेश के क्रम में तहसीलदार बदलापुर व थाना प्रभारी , सिंगरामऊ द्वारा संयुक्त रूप से राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम के साथ मौके पर पहुंचकर सम्पूर्ण प्रकरण का सिलसिलेवार परीक्षण किया गया। सभी पक्षों को क्रम से सुना गया। पक्ष वार्ता करने पर सहमति से प्रकरण के निस्तारन हेतु तैयार हो गए।

तत्काल राजस्व टीम द्वारा मौके पर उपलब्ध सम्पूर्ण भू रकबे की पैमाइश की। पैमाइश उपरांत सभी पक्षों को सम्मिलित कर उनका पारीवारिक सेजरा बनाया गया। सेजरे के अनुसार अंश निर्धारित कर सभी का वाजिब हक का रकबा अलग -अलग चिह्नित किया गया।

चिह्नित रकबे के अनुरूप पक्षों द्वारा पिलर आदि गड़वाकर नींव का कार्य भी शुरू करवा दिया गया।

सभी पक्षों द्वारा इस लंबे विवाद के निस्तारन हो जाने पर खुशी जाहिर की व उपस्थित राजस्व व पुलिस टीम को धन्यवाद दिया।

—————–

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *