मि0ए0ई0डि0 उ0प्र0 के प्रान्तीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न: प्रमुख अभियन्ता द्वारा पदस्थापना न किये जानें से कर्मचारियों में रोष

लखनऊ डीकेयू ब्यूरो : मि0ए0ई0डि0 उ0प्र0 की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक चौधरी चरण सिंह सभागार सिंचाई भवन एनेक्सी लखनऊ में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कृतार्थ सिंह प्रांतीय अध्यक्ष ने की। बैठक में मुख्यतः तीन बिंदुओं पर गहन विचार विमर्श किया गया,- समूह ग में लिपिक संवर्ग के स्थानांतरण बिना उसकी सहमति के जिले से बाहर न किए जावे।- कर्मचारियों की प्रोन्नति उपरांत पदस्थापना अवशेष है उसे तत्काल किया जाए।- रिक्त पदों पर तत्काल प्रोन्नति की जावे। बैठक में अपने विचार व्यक्त करते हुए सर्व श्री जगदीश सिंह पाल, प्रभुदयाल, सतयुगी सिंह, नीरज भटनागर, अल्केश मिश्रा, विनोद कुमार सचान, संत सिंह, चौ0 आनंद, संतोष तिवारी, राम प्रकाश श्रीवास्तव, विपिन कुमार धनगर, अमर गुप्ता, चमनलाल भारती, प्रमोद कुमार पाठक, दीपक सिंह, रविंद्र कुमार, संजीव चतुर्वेदी, रामचंद्र गुप्ता, राकेश सिंह, अजय प्रताप यादव ,मनोज रुहेला, कविता सिंह, आशीष कुमार ,कृष्ण कुमार आदि ने कहा कि लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों का स्थानांतरण यदि जिले के बाहर किए जाने की योजना बनाई जाती है तो हम उसका प्रबल विरोध करेंगे। प्रोन्नति यों के पश्चात पदस्थापना में काफी विलंब हो चुका है जिसे तत्काल किया जाना चाहिए। प्रोन्नतियां अविलंब की जानी चाहिए।
सभा का संचालन गोवर्धन सिंह महामंत्री द्वारा किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए कृतार्थ सिंह प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि कर्मचारियों का किसी भी प्रकार का उत्पीड़न हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि दिनांक 23 मार्च 2022 को जांच समिति की रिपोर्ट आ चुकी है जिसमें संघ के पैड का दुरुपयोग करने के लिए रामलाल यादव व अन्य को दोषी पाया गया। विभागाध्यक्ष को उनके विरुद्ध कार्यवाही करनी है इसी प्रकार राम लाल यादव के विरुद्ध भी अधीक्षण अभियंता (सप्तम) मंडल सिंचाई कार्य लखनऊ को कार्यवाही करनी है लेकिन विलंब कर सरकार की भ्रष्टाचार मुक्त पारदर्शी नीति का उल्लंघन किया जा रहा है जिसे हम बहुत दिनों तक बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *