मुख्यमंत्री की सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक तस्वीर शेयर करने पर पुलिस को दी तहरीर

अयोध्या।(डा.अजय तिवारी जिला संवाददाता)
जिले के खंडासा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा खंडासा पुलिस को तहरीर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। थानाध्यक्ष ने तहरीर मिलने की पुष्टि की है उन्होंने कहा आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा, थाना क्षेत्र के चितौरा गांव निवासी भाजपा कार्यकर्ता एवं गोरक्ष पीठ के शिष्य ओमप्रकाश सिंह मुन्ना ने खंडासा पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि 6 अक्टूबर को थाना क्षेत्र के ही कोटिया गांव निवासी राहुल द्वारा अपनी फेसबुक आईडी पर गोरक्ष पीठ के महंत एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कि एक आपत्तिजनक तस्वीर शेयर की गई है जिससे भारतीय जनता पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं एवं गोरक्ष पीठ से जुड़े लाखों शिष्यों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं उन्होंने आरोप लगाया है कि विपक्षी द्वारा संवैधानिक पद पर आसीन मुख्यमंत्री की गरिमा और छवि को धूमिल करने के लिए, जानबूझकर ऐसा किया गया है। वादी ने खंडासा पुलिस से विपक्षी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करते हुए वैधानिक कार्यवाही किए जाने की मांग की है। थानाध्यक्ष खंडासा नीरज कुमार सिंह ने बताया तहरीर प्राप्त हुई है मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *