मेडिकल असेसमेंट कैम्प का किया गया आयोजन*
जौनपुर .. जिलाधिकारी सैमुअल पाॅल एन के आदेशानुसार और बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर यादव के निर्देश पर विकास खण्ड सिरकोनी के खण्ड शिक्षा अधिकारी अमरेश कुमार की अध्यक्षता में बी आर सी सिरकोनी के बगल स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय बाकराबाद के परिसर में दिनांक 31 जुलाई 2026 को दिव्यांग बच्चों की दिव्यांगता का चिन्हीकरण करते हुए उन्हें दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने के लिए मेडिकल असेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया। इस कैंप में कुल 46 बच्चों का यू डी आई डी कार्ड हेतु रजिस्ट्रेशन किया गया जिसके अन्तर्गत 15 बच्चे लोकोमोटर दिव्यांगता, 10 बच्चे बुद्धि अक्षमता, 06 बच्चे दृष्टिबाधित, सेंरेब्रल पाल्सी के 04 बच्चे तथा शेष अन्य 11 बच्चे बहु दिव्यांगता के अन्तर्गत यू डी आई डी कार्ड हेतु पात्र पाए गए। कैम्प में उपस्थित मेडिकल बोर्ड के चिकित्सकों द्वारा इन सभी बच्चों का रजिस्ट्रेशन करते हुए दिव्यांग प्रमाण पत्र व यू डी आई डी कार्ड जारी किया गया। मेडिकल असेसमेंट कैम्प के मेडिकल बोर्ड में क्रमशः डा.अजय सिंह अस्थि रोग विशेषज्ञ, डा.दीपशिखा नेत्र रोग विशेषज्ञ,डा.दिलीप चौरसिया बुद्धि अक्षमता विशेषज्ञ,डा.वृजेश कनौजिया श्रवण ह्रास विशेषज्ञ, फिजियोथैरेपिस्ट डा.पी.डी.तिवारी तथा आडियोलॉजिस्ट डा.सुरेन्द्र प्रजापति ने संयुक्त रूप से एक-एक बच्चे की जांच करते हुए उनकी दिव्यांगता का परीक्षण किया। आज के इस मेडिकल असेसमेंट कैम्प में बच्चों को उपस्थित कराने और उनकी जांच में सहयोग करने में विकास खण्ड सिरकोनी के समस्त स्पेशल एजुकेटर क्रमशः प्रमोद दूबे, राम मनोहर भारती, शक्ति सिंह तथा रेनू सिंह का विशेष योगदान रहा तथा कार्यक्रम की रिपोर्टिंग न्याय पंचायत नेहरूनगर के नोडल शिक्षक संकुल डॉ.आशीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा की गई।

