मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ नवीन चंद्र रामगुलाम कल अयोध्या के दौरे पर होगे

मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ नवीन चंद्र रामगुलाम कल अयोध्या के दौरे पर होगे

भूटान के प्रधानमंत्री के बाद डॉ. गुलाम दूसरे राष्ट्राध्यक्ष होंगे जो अयोध्या आकर भगवान रामलला का दर्शन पूजन करने वाले

वे कल 12 सितंबर को वाराणसी से सुबह 11 बजे महर्षि वाल्मीकि हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका मॉरीशस की पारंपरिक शैली में रेड कार्पेट स्वागत करेंगे।

हवाई अड्डे से वे प्रयागराज-लखनऊ हाईवे के रास्ते लगभग 15 किलोमीटर दूर राम मंदिर जाएंगे।

राम मंदिर में प्रधानमंत्री गुलाम लगभग डेढ़ घंटे रुकेंगे।

इस दौरान वे भगवान रामलला राजाराम का विधिवत पूजन करेंगे।

मंदिर निर्माण कार्य का अवलोकन कर इसकी प्रगति की जानकारी लेंगे।

मंदिर परिसर में जटायु व अंगद टीले पर जाकर प्राचीन शिव मूर्ति का जलाभिषेक करेंगे।

दौरे को भारत और मॉरीशस के बीच सांस्कृतिक, धार्मिक व राजनयिक संबंधों की मजबूती से जोड़ा जा रहा है।

सुरक्षा एजेंसियां एयरपोर्ट से लेकर मंदिर परिसर तक अलर्ट मोड पर।

इसके बाद प्रधानमंत्री गुलाम 12:30 बजे देहरादून रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *