यूपी बोर्ड से जुड़ी बड़ी खबर
यूपी बोर्ड ने इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया है।
*यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह* के मुताबिक *दो चरणों में आयोजित होंगी यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट 2025 की प्रैक्टिकल परीक्षाएं*
*पहले चरण की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 23 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक आयोजित होंगी*
*पहले चरण में* आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी,चित्रकूट, *अयोध्या*, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती मंडल में *इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षाएं होंगी*
*दूसरे चरण की इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 फरवरी से 8 फरवरी 2025 के बीच आयोजित होंगी*
*दूसरे चरण में अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर मंडल* में इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षाएं होंगी,
*प्रैक्टिकल परीक्षाओं को लेकर परीक्षकों की नियुक्ति की जानकारी संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों से मिलेगी*
*शुचिता के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जाएंगी*
*परीक्षाओं के आयोजन की रिकॉर्डिंग भी सुरक्षित रखी जाएगी*
*हाईस्कूल की प्रैक्टिकल परीक्षाएं पिछले वर्ष की तरह विद्यालय स्तर पर आंतरिक मूल्यांकन यानि प्रोजेक्ट कार्य के आधार पर संपन्न होंगी*
*हाईस्कूल के व्यक्तिगत परीक्षार्थी अपने अग्रसारण केंद्रों के प्रधानाचार्य से संपर्क कर प्रैक्टिकल परीक्षाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे*
*हाईस्कूल प्रैक्टिकल परीक्षा आंतरिक मूल्यांकन नैतिक, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा और इंटरमीडिएट की नैतिक,योग,खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक विद्यालय के प्रधानाचार्य के माध्यम से यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे*
*हाईस्कूल प्रैक्टिकल परीक्षा के प्राप्तांक यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए 10 जनवरी 2025 तक क्रियाशील हो जाएगी*
*विद्यालय स्तर आयोजित होने वाली कक्षा 12 की प्री बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं 4 जनवरी 2025 से 10 जनवरी 2025 के बीच विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा आयोजित होगी*
*विद्यालय स्तर पर आयोजित कराई जाने वाली कक्षा 9 और 11 की वार्षिक परीक्षाएं और कक्षा 10 और 12 की प्री बोर्ड लिखित परीक्षाएं 11 जनवरी 2025 से 21 जनवरी 2025 के बीच विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा आयोजित की जाएंगी*

