अयोध्या (संवाददाता) सुरेंद्र कुमार। अयोध्या के कई ग्रामीण इलाकों में लोगों को योगी सरकार की योजनाओं की जानकारी देने में दाना पानी सेवा संस्थान आगे आया। इस संस्थान के लोगों ने ग्राम सभा देवकोट,पिलखावा सोहवाल, अयोध्या में ग्रामीण जागरुकता अभियान के तहत ग्राम वासियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ के बारे में जागरूक किया गया है। तथा असहाय लोगों का निःशुल्क में ई-श्रम कार्ड बनाया गया। दाना पानी सेवा संस्थान के अध्यक्ष कुलभूषण साहू ने जानकारी दी हमारी संस्था लोगों को जागरूक करने के लिए कई अभियान चला चुका है और आगे निरंतर जारी रहेगा। ग्रामीणों को जागरूक करने में इस संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर मनतशा फ़िरदौस,को-ऑर्डिनेटर लवकुश चौरसिया, अभिषेक गुप्ता, दीपक,भृगु नाथ सिंह,अर्जुन कुमार सिंह (गुड्डू)बाबा,उमा शंकर सिंह,रमा शंकर सिंह, आशा सिंह (पूर्व जिला पंचायत सदस्य),चेत राम गौतम, नंद किशोर,कुलदीप निषाद आदि लोग मौजूद थे।

