
बागपत, उत्तर प्रदेश।
पत्रकार विवेक जैन।
बागपत विधानसभा सीट से नवनिर्वाचित विधायक योगेश धामा को राजपूत विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष व प्रसिद्ध समाजसेवी अजय चौहान ने उनके निवास पर पहुॅंचकर जीत की बधाईयां दी। इस अवसर पर अजय चौहान ने कहा कि विधायक योगेश धामा ने अपने पांच वर्षों के कार्यकाल में बागपत का चहुॅंमुखी विकास कराया है। कहा कि योगेश धामा जैसे मिलनसार व्यवहार वाले और शानदार व्यक्तित्व वाले व्यक्ति यदा-कदा ही देखने को मिलते है। बताया कि पिछले पॉंच वर्षो में विधायक ने जहॉं एक और बागपत के विकास के लिए हर सम्भव प्रयास किये, वहीं दूसरी और बिना किसी भेदभाव के हर धर्म-सम्प्रदाय के गरीबों, असहायों व पीड़ितों की हर संभव मद्द की। इस मौके पर योगेश धामा ने अपनी जीत को सर्व समाज और सर्व जाति की जीत बताया। उन्होंने कहा कि जनहित की सभी योजनाओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए बहुत तीव्र गति से क्रियान्वित कराया, इसके लिए वे मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते है। कहा कि बागपत विधानसभा की जनता ने जिस विश्वास के साथ उनको दोबारा विधायक चुना है, उस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे। कहा कि मेरा प्रयास रहेगा बागपत के चहुॅमुखी विकास के साथ-साथ, वर्तमान पीढ़ी और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य अच्छा हो। देश में आपसी भाईचारा रहे और धर्म-जातियों, ऊॅंच-नीच आदि के नाम पर झगड़े ना हो, बल्कि लोग सिर्फ और सिर्फ विकास के बारे में सोचे और देश को विश्व का सबसे सुन्दर देश बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। इस अवसर पर सुधीर चौधरी, यशवीर चौहान उर्फ मिंटू, धारा चौहान, उदयराज, प्रवीण चौहान आदि उपस्थित थे।

