रज्जू भैया केंद्र में आंतरिक उड़ाका दल ने ली सघन तलाशी

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के रज्जू भैया परीक्षा केंद्र में बी.एससी. वनस्पति विज्ञान की परीक्षा सोमवार को पूरी सुचिता के साथ कराती गयी । इसी दौरान केंद्र पर आंतरिक उड़ाका दल के प्रोफेसर देवराज सिंह, डॉ गिरधर मिश्र डॉ पुनीत धवन, डॉ. विनय वर्मा, रामांशु, प्रभाकर सिंह आदि ने सभी कक्षों का निरीक्षण किया और सभी परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली । कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य का निर्देश हैं की परीक्षा में सुचिता व पारदर्शिता बरती जाए जिससे मेधावी छात्र अच्छे अंक प्राप्त करें और उनके मनोबल में वृद्धि हो। उनका कहना है कि परिसर में नकलविहीन परीक्षा की व्यवस्था हर हाल में हो। केंद्राध्यक्ष डॉ. गिरधर मिश्र ने कहा कि परीक्षा में कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है पूरी सुचिता के साथ शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा कराने के लिए हम कटिबद्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *