राजकीय आई0टी0आई0 सिद्दीकपुर, जौनपुर में 07 अगस्त 2026 को दिव्यांगजन (विकलांग) रोजगार मेले का आयोजन

राजकीय आई0टी0आई0 सिद्दीकपुर, जौनपुर में 07 अगस्त 2026 को दिव्यांगजन (विकलांग) रोजगार मेले का आयोजन

जिला सेवायोजन अधिकारी ने अवगत कराया है कि शासन की मंशा एवं जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में व मुख्य विकास अधिकारी की देख रेख में कौशल विकास मिशन के अंतर्गत 03 अगस्त, 2026 से 10 अगस्त, 2026 दिव्यांग रोजगार सप्ताह आयोजन के उपलक्ष्य में कौशल विकास, राजकीय आई0टी0आई0, जिला दिव्यांग जन कल्याण विभाग, उद्योग विभाग एवं जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में राजकीय आई0टी0आई0 सिद्दीकपुर, जौनपुर में 07 अगस्त 2026 को प्रातः 10ः00 बजे से एक दिवसीय दिव्यांगजन (विकलांग) रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें निजी क्षेत्र की कम्पनियों सार्थक फाउंडेशन एंव डॉ0 रेडडी फाउंडेशन द्वारा प्रतिभाग किया जाना प्रस्तावित हैं। योग्यताः- हाई स्कूल, इंटर, आई0टी0आई0, पॉलीटेक्निक, डिप्लोमा, स्किलड एवं स्नातक उत्तीर्ण 18 से 40 वर्ष के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। जिसमें अभ्यर्थी अपने योग्यतानुसार प्रतिभाग करते हुए विभिन्न पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार एवं उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं में स्वः रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते है।
जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया की रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षिक अभिलेखों की छायाप्रति आई0डी0 प्रूफ बायोडाटा सहित वेब पोर्टल rojgarsangam.up.gov.in के माध्यम से पंजीकरण कर लाभान्वित हो सकते है।

——
जौनपुर, 05 अगस्त, 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या 05

फसलों की सुरक्षा कवच है फसल बीमा योजना ’31 अगस्त तक कराएं खरीफ फसलों का बीमा’

जलवायु परिवर्तन के दौर में प्रकृति की मार से फसलों में होने वाली क्षति से किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना बचाएगी। जनपद में खरीफ मौसम की सात फसलों का बीमा किया जा रहा है, इसके लिए किसानों को दो प्रतिशत मामूली प्रीमियम देना होगा। बीमा की जिम्मेदारी एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को सौंपी गई है। पहले कर्ज से उगाई गई फसलों का खुद बीमा हो जाता था, किंतु अब योजना को ऐच्छिक कर दी गई है। कृषकों के लिए 31 अगस्त तक की तिथि निर्धारित की गई है।

प्राकृतिक आपदाओं से फसलों के नुकसान होने पर किसानों के आर्थिक क्षति की भरपाई करने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू किया है। जनपद में खरीफ की धान, मक्का, उर्द, बाजरा, ज्वार, तिल और अरहर की फसल का बीमा किया जाएगा, इसके लिए किसानों को प्रीमियम का मात्र दो प्रतिशत का भुगतान करना होगा, बाकी धनराशि सरकार द्वारा दी जाएगी।

ग्राम पंचायत स्तर पर बीमा का लाभ – अधिसूचित क्षेत्रों में प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों के कारण फसल की बुवाई न कर पाने, असफल बुवाई की स्थिति फसल की बुवाई से कटाई के समयावधि में प्राकृतिक आपदाओं सूखा, बाढ़, जल प्लावन, ओला, भूस्खलन, आकाशी बिजली से आग, तूफान चक्रवात, रोगों, कीटों आदि से खड़ी फसल नष्ट होने पर बीमा का लाभ मिलता है।

व्यक्तिगत फसल बीमा का लाभ – ओलावृष्टि, भूस्खलन, जल प्लावन तथा फसल की कटाई के बाद आगामी 14 दिनों तक खेत में सूखने के लिए रखी गई फसल की क्षति पर बीमा का लाभ मिलेगा। किसानों को क्षति के 72 घंटे के अंदर संबंधित बैंक, बीमा कंपनी, कृषि विभाग को सूचना देना होगा।

उप परियोजना निदेशक आत्मा डा. रमेश चंद्र यादव ने बताया कि खरीफ 2026 मौसम हेतु बीमा कराने की अन्तिम तिथि ऋणी कृषकों के लिए 31 अगस्त तथा गैर ऋणी कृषकों के लिए 14 अगस्त निर्धारित है, एनसीआईपी पोर्टल फसल बीमा हेतु खोल दिया गया है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना व पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना में शामिल न होने वाले ऋणी किसानों को संबंधित बैंकों में लिखित सूचना देना होगा अन्यथा उनके खाते से प्रीमियम कटौती कर योजना से जोड़ दिया जाएगा। गैर ऋणी कृषक सीएससी से अपनी फसलों का बीमा करा सकते है, उन्होंने बताया कि वर्षात कम होने से उत्पादन घटना स्वाभाविक है ऐसे में अधिक से अधिक किसान अपनी फसलों का बीमा अवश्य कराए ताकि नुकसान की भरपाई फसलबीमा योजनान्तर्गत हो सकें।

फसल, बीमित राशि/हे0, कृषक अंश – धान, 79800, 1596 रु0, मक्का, 35000, 700 रु0, बाजरा, 31900, 638 रु0, ज्वार, 58000, 1160 रु0, उर्द, 71900, 1438 रु0, अरहर, 85500, 1710 रु0, तिल, 23100, 462 रुपये।
———-
जौनपुर, 05 अगस्त, 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या 06

प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जौनपुर मनीष कुमार पाल ने अवगत कराया है कि जनपद में संचालित समस्त राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश सत्र-2026-27 में प्रवेश लेने हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को जनहित में 07 अगस्त 2026 तक बढ़ा दिया गया है अर्ह एवं इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट http://www.scvtup.in पर जाकर 07 अगस्त 2026 रात्रि 12.00 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
———

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *