राव फाउंडेशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग सत्र का आयोजन

प्रेस विज्ञप्ति

राव फाउंडेशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग सत्र का आयोजन

लखनऊ, 21 जून।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर RAV Foundation द्वारा गोमती नगर स्थित RAV House में “स्वस्थ जीवन के लिए योग” विषय पर विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक अजय कुमार टंडन ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। उन्होंने दैनिक जीवन में योग को अपनाने के लाभों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।

इस अवसर पर RAV Foundation से पुष्पकांत जी, अंकुर दिवाकर, रिया मिश्रा, आशीष कुमार सहित अन्य सदस्यों एवं प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लिया। सभी ने अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन, तनाव मुक्ति तथा समग्र स्वास्थ्य के महत्व पर भी चर्चा की गई। प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में एक सार्थक प्रयास बताया।

अंत में RAV Foundation की ओर से सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया तथा स्वस्थ समाज के निर्माण हेतु योग को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *